अनुभव सिन्हा ने 'रईस' एक्टर को बताया 'मिडिल क्लास', बोले- 'उनके पास सारी दुनिया का पैसा, लेकिन

Edited By suman prajapati, Updated: 20 May, 2025 01:51 PM

anubhav sinha called the actor shahrukh khan middle class

सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री के दमदार हीरोज में से एक हैं।उनका नाम दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। हालांकि,  हाल ही में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने शाहरुख 'मिडिल क्लास' बताया है।  इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते...

बॉलीवुड डेस्क. सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री के दमदार हीरोज में से एक हैं।उनका नाम दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। हालांकि,  हाल ही में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने शाहरुख 'मिडिल क्लास' बताया है।  इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए एक किस्सा भी शेयर किया है। 

PunjabKesari

अनुभव सिन्हा ने शाहरुख खान के साथ 'रा.वन' में काम किया था। ऐसे में उन्होंने किंग खान बारे में बात करते हुए  उन्हें जमीन से जुड़ा शख्स बताया और उनकी तारीफ भी की। डायरेक्टर ने कहा कि शाहरुख खान के साथ काम करते हुए उन्हें ऐसा लगा जैसे वह किसी ऐसे बच्चे के साथ काम कर रहे हैं जो किसी कैंडी स्टोर में खो गया है।
 
अनुभव सिन्हा ने बताया कि कैसे शाहरुख हर काम के आगे अपने परिवार को महत्व देते हैं और उनके लिए किसी भी चीज से पहले उनका परिवार आता है। 

 

मिडिल क्लास हैं शाहरुख 
अनुभव सिन्हा ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए कहा- 'यह बहुत ही अजीब है, वह अब भी दिल से एक मिडिल क्लास लड़के हैं। वह सच में मिडिल क्लास हैं और यह मजाक नहीं है। देखिए, मिडिल क्लास का मतलब सिर्फ पैसे से मिडिल क्लास होना नहीं होता। पिछली बार जब मैं उनसे मिला तो मैंने कहा आप काफी मिडिल क्लास हैं। तो वह हंसते हुए मेरी बात मान गए। उनके पास दुनिया का सारा पैसा है, लेकिन आपको क्या खुशी देता है? उनके पास दुनिया भर की दौलत है, लेकिन उन्हें आज भी उनकी बहन की खुशी, खुश करती है। क्या गूची आपको खुश करता है, नहीं ये फैक्ट कि आपकी बहन खुश है।'


अनुभव सिन्हा ने कहा कि वह ये चीज देखकर आज भी हैरान रह जाते हैं कि शाहरुख अपनी बहन शहनाज और अपने बच्चों, आर्यन, सुहाना और अबराम की कितनी फिक्र करते हैं। वह कहते हैं- 'ये एक अचीवमेंट है। ऐसा व्यक्ति होना मुश्किल है जो यूनिवर्सली लोकप्रिय हो। ये पैसे की बात नहीं है, ये अपनी जड़ों से जुड़े होने की बात है। वह एक असाधारण व्यक्ति हैं। मैं उन्हें आज भी ये कहता हूं कि ये फिल्म (रा.वन) बनाने से ज्यादा मेरे लिए ये खुशी की बात थी कि मुझे उन्हें जानने का मौका मिला।'


फिल्म 'रा.वन' की असफलता के बारे में बात करते हुए अनुभव ने स्वीकार किया कि फिल्म का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा, जैसा उन्होंने और शाहरुख ने सोचा था। उन्होंने बताया कि कैसे रा.वन की असफलता उनके साथ सालों रही। इस फिल्म की असफलता से मिले झटके के चलते उन्होंने लगभग निर्देशन छोड़ने का मन बना लिया था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!