Pushpa 2 Stampede Case: भगदड़ में घायल बच्चे को आया होश, मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन के पिता ने बढ़ाया मदद का हाथ

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Dec, 2024 12:29 PM

allu arjun father says 2 crore for boy injured in pushpa 2 stampede

'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं उसके बेटे की हालत नाजुक थी।बच्चा लंबे समय से अस्पताल में भर्ती था। वहीं अब उसकी हालत में अब सुधार है और अब उसके परिवार ने भी चैन की सांस ली है।...

मुंबई: पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं उसके बेटे की हालत नाजुक थी।बच्चा लंबे समय से अस्पताल में भर्ती था।  वहीं अब उसकी हालत में अब सुधार है और अब उसके परिवार ने भी चैन की सांस ली है।

PunjabKesari

 

बच्चे को होश आने के बाद अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने उससे मुलाकात की। घटना में घायल बच्चे से मिलने के बाद फिल्म निर्माता और एक्टर अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने कहा-'डॉक्टरों से बात करने के बाद, हम यह जानकर बहुत खुश हैं कि लड़का ठीक हो रहा है।'

PunjabKesari

 

अल्लू अर्जुन के पिता ने आगे कहा- 'बच्चे और उसके परिवार का सपोर्ट करने के लिए हमने 2 करोड़ की राशि देने का फैसला किया है। एक करोड़  अल्लू अर्जुन ने दिए हैं और 50 लाख प्रोड्यूसर्स और 50 लाख डायरेक्टर ने दिए हैं।यह राशि तेलंगाना फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंपी जा रही है।

PunjabKesari

वहीं तेलंगाना फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू ने कहा- आज तक, बच्चे की हालत में सुधार देखा गया है। अल्लू अर्जुन, पुष्पा के निर्माता और सुकुमार द्वारा दिए गए 2 करोड़ का उपयोग बच्चे और परिवार के लाभ के लिए किया जाएगा। कल, फिल्म इंडस्ट्री के सदस्य मुख्यमंत्री (सीएम) से मिलने की योजना बना रहे हैं। निर्माताओं और अभिनेताओं के व्यक्तिगत रूप से सीएम से मिलने की संभावना है। दिल राजू ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें सीएम द्वारा फिल्म इंडस्ट्री और सरकार के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करने का काम सौंपा गया है।

बता दें पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ल्डवाइड ये फिल्म 1600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!