अक्षय कुमार ने CM भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, राजस्थान की मेहमाननवाजी का सुनाया किस्सा

Edited By suman prajapati, Updated: 28 Nov, 2025 12:39 PM

akshay kumar met rajasthan cm bhajanlal sharma

एक्टर अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों के सिलसिले में चर्चा रहते हैं। इसी बीच हाल ही में एक्टर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं। इस मुलाकात के दौरान एक्टर ने राजस्थान सरकार...

मुंबई. एक्टर अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों के सिलसिले में चर्चा रहते हैं। इसी बीच हाल ही में एक्टर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं। इस मुलाकात के दौरान एक्टर ने राजस्थान सरकार की सराहना भी की और कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है।  

PunjabKesari

सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार सीएम आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे हैं और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। 

PunjabKesari

 

मुलाकात के बाद अक्षय ने एएनआई से बातचीत में कहा- 'मैं पहली बार यहां नहीं आया हूं। मैंने अपने करियर में राजस्थान में लगभग दस फिल्में शूट की हैं। अगर किसी को मेहमानवाज़ी सीखनी है, तो उसे यहीं से सीखना चाहिए। 

अक्षय ने आगे कहा- 'मैं अपने मुख्यमंत्री को एक छोटी सी कहानी सुना रहा था। एक बार, चोमू पैलेस में शूटिंग के दौरान, मैं सुबह 4:30 बजे व्यायाम करने गया, जैसा कि मैं आमतौर पर करता हूं। काफी ठंड थी। एक चौकीदार ने मुझे देखा, अपना कंबल उतारा और कहा, 'कृपया इसे ले लीजिए, आप हमारे मेहमान हैं। यहां का आतिथ्य वाकई अद्भुत है।'

एक्टर ने कहा कि उन्होंने राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर कई फिल्मों की शूटिंग की है और भविष्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य आते रहेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!