Bollywood Top 10: अक्षय कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ,  'सूर्यवंशी' के कांस्टेबल आशीष तांबे का निधन

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Sep, 2025 03:01 PM

akshay kumar help flood victims to ashish tambe passed away

मनोरंजन जगत में सितंबर महीने का 6वां दिन भी कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ एक्टर अक्षय कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ देने का ऐलान किया। वहीं दूसरी तरफ 'सूर्यवंशी' के कांस्टेबल आशीष तांबे का 55 की उम्र में निधन हो गया।

मुंबई: मनोरंजन जगत में सितंबर महीने का 6वां दिन भी कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ एक्टर अक्षय कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ देने का ऐलान किया। वहीं दूसरी तरफ 'सूर्यवंशी' के कांस्टेबल आशीष तांबे का 55 की उम्र में निधन हो गया। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर..

 

'रब मेहर करे...पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए Akshay Kumar ने दान दिए 5 करोड़, बोले- 'ये दान नहीं सेवा'

 पूरा पंजाब इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ से जूझ रहा है। इस आपदा में 43 लोगों की जान जा चुकी है। 23 जिलों के हजारों गांव पानी में पूरी तरह से डूब गए। इस संकट से पंजाब के लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड भी आगे आया। इस बीच एक्टर अक्षय कुमार ने लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ देने का ऐलान किया।

Ashish Warang Death: नहीं रहे 'सूर्यवंशी' के कांस्टेबल आशीष तांबे,55 की उम्र में ली अंतिम सांस

 बॉलीवुड में अपनी यादगार सहायक रोल्स के लिए फेमस दिग्गज एक्टर आशीष वारंग अब हमारे बीच नहीं रहे।  'सूर्यवंशी' के कांस्टेबल आशीष वारंग ने 5 सितंबर को 55 की उम्र में अंतिम सांस ली। आशीष वारंग के निधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन खबरों के अनुसार वे कुछ समय से अस्वस्थ थे।

लाल आंखे,सिर पर चोट और आसूं....बदहवास हालत में उर्फी जावेद,यूजर्स बोले-'क्या हुआ बाबू'

अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर सोशल मीडिया सेंसेशन और फैशन आइकन उर्फी जावेद ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जिन्हें देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई है। सामने आई तस्वीरों में उनकी आंखें नम दिखाई दे रही थीं। 

Punjab Flood: मीका सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ,10 लाख जरूरतमंदों की मदद करेगा सिंगर का NGO Divine Touch 

पंजाब में आई बाढ़ के बाद इस वक्त वहां के लोगों के हालांत काफी खराब होते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारों का भी उनका दुख देखकर दिल टूट गया है। पंजाबी इंडस्ट्री के अलावा बाॅलीवुड इंडस्ट्री भी मदद का हाथ बढ़ा रही हैं। अक्षय कुमार ने जहां 5 करोड़ दिए। वहीं सिंगर मीका सिंह भी  बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद में लगातार जुटे हुए हैं। Mika Singh और उनकी NGO Divine Touch 10 लाख ज़रूरतमंदों की मदद करेगा। मीका सिंह ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि "हम सभी दानदाताओं और सहयोगियों के आभारी हैं। लेकिन हमें अभी और दुआओं और सहयोग की ज़रूरत है। वाहेगुरु सब पर मेहर करें।"

कृष्णा अभिषेक संग लड़ाई पर कीकू शारदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये बंधन नहीं टूटेगा

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा इन दिनों को-स्टार और दोस्त कृष्णा अभिषेक के साथ लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' से दोनों का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद से  मीडिया और सोशल मीडिया पर कीकू शारदा के शो छोड़ने की बात तेज हो गई। इसी बीच कीकू शारदा ने इस पूरे मामले पर अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

दामाद के पराग सीने पर बनी बेटी शेफाली के टैटू को चूमा...बर्थडे पर शेफाली को याद कर हुए भावुक 

   एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला हमारे बीच नहीं रहीं। ऐसे में पराग पत्नी के परिवार का पूरा ख्याल रख रहे हैं। अगस्त महीने में उन्होंने पत्नी की अधूरी इच्छा पूरी करने के साथ-साथ सास का जन्मदिन और अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। उसके बाद बप्पा को भी घर ले आए थे। अब उन्होंने ससुरजी का जन्मदिन मनाया है।  

Weekend Ka Vaar Promo:सोने आए हो क्या...अमाल मलिक पर फूटा सलमान खान, फटकार सुन उड़ी सिंगर की रंगत  

'बिग बॉस 19' के दूसरे 'वीकेंड का वार' में सलमान खान गुस्से से फटने वाले हैं। इस बार फेमस सिंगर और शो के सदस्य Amaal Mallik पर सलमान खान की गाज गिरेगी।  वीकेंड का वार से एक टीज़र सामने आया जिसमें  सलमान ने अमाल से पूछा: आप यहां किस मकसद से आए हो? क्या आप यहां सोने आए हो?...

 

Teacher's Day पर राम गोपाल वर्मा ने दाऊद इब्राहिम को बताया प्रेरणा, सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाई धज्जियां 

 

देशभर में 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया गया। इस मौके पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी एक्स हैंडल पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कुछ हस्तियों के नाम भी अपने पोस्ट में मेंशन किए। अमिताभ बच्चन, ब्रूस ली, श्रीदेवी जैसे सितारों के को अपना गुरु बताया। लेकिन इस पोस्ट को लेकर विवाद हो गया क्योंकि इसमें एक नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का था। इस पर लोगों ने उनकी खटिया खड़ी कर दी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!