Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Sep, 2025 11:02 AM

पंजाब में आई बाढ़ के बाद इस वक्त वहां के लोगों के हालांत काफी खराब होते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारों का भी उनका दुख देखकर दिल टूट गया है। पंजाबी इंडस्ट्री के अलावा बाॅलीवुड इंडस्ट्री भी मदद का हाथ बढ़ा रही हैं। अक्षय कुमार ने जहां 5 करोड़...
मुंबई: पंजाब में आई बाढ़ के बाद इस वक्त वहां के लोगों के हालांत काफी खराब होते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारों का भी उनका दुख देखकर दिल टूट गया है। पंजाबी इंडस्ट्री के अलावा बाॅलीवुड इंडस्ट्री भी मदद का हाथ बढ़ा रही हैं। अक्षय कुमार ने जहां 5 करोड़ दिए।
वहीं सिंगर मीका सिंह भी बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद में लगातार जुटे हुए हैं। Mika Singh और उनकी NGO Divine Touch 10 लाख ज़रूरतमंदों की मदद करेगा। मीका सिंह ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि "हम सभी दानदाताओं और सहयोगियों के आभारी हैं। लेकिन हमें अभी और दुआओं और सहयोग की ज़रूरत है। वाहेगुरु सब पर मेहर करें।"
इससे पहले अक्षय कुमार ने लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ देने का ऐलान किया। इस दान के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा- 'मैं इस पर अपने विचार पर कायम हूं। हां, मैं पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने के लिए 5 करोड़ दे रहा हूं लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को 'दान' देने वाला? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है तो मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं। मेरे लिए यह मेरी सेवा है, मेरा एक छोटा सा योगदान। मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब में मेरे भाइयों और बहनों पर आई यह प्राकृतिक आपदा जल्द ही दूर हो जाए। रब मेहर करे।'