कृष्णा अभिषेक संग लड़ाई पर कीकू शारदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये बंधन नहीं टूटेगा

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Sep, 2025 12:09 PM

kiku sharda reacts on with krushna abhishek and quitting the great indian kapil

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा इन दिनों को-स्टार और दोस्त कृष्णा अभिषेक के साथ लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' से दोनों का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद से मीडिया और सोशल मीडिया पर कीकू शारदा के शो छोड़ने की...

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा इन दिनों को-स्टार और दोस्त कृष्णा अभिषेक के साथ लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' से दोनों का एक वीडियो सामने आया था।

PunjabKesari

 

इसके बाद से  मीडिया और सोशल मीडिया पर कीकू शारदा के शो छोड़ने की बात तेज हो गई। इसी बीच कीकू शारदा ने इस पूरे मामले पर अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kiku Sharda (@kikusharda)

 

कीकू शारदा ने अपने इंस्टाग्राम पर कृष्णा अभिषेक के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की है जिसमें दोनों दोस्त एक चार्ली चैप्टर के कैरेक्टर में दिखाई दे रहे हैं और कैमरे की तरफ देखते हुए अपनी उंगलियां होंठों पर रखे हुए हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में कीकू ने लिखा कि 'ये एक कभी न खत्म होने वाली कहानी है। ये बंधन… कभी नहीं टूटेगा! यह लड़ाई बस एक शरारत थी।' इसके साथ हाथ उठाते हुए इमोजी भी बनाया है।

PunjabKesari

उन्होंने पोस्ट के आखिर में यह भी बताया कि वो अभी भी कपिल के शो का हिस्सा हैं। उन्होंने लिखा-'इन सब गॉसिप और अफवाहों को सच न मानें कि मैंने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' छोड़ दिया है। मैं हमेशा इस शो और इस परिवार का हिस्सा रहूंगा इसलिए ये सब छोड़ो और जाओ नेटफ्लिक्स पर शो देखो अब सिर्फ 3 एपिसोड बाकी हैं।'


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!