फागनिया गुलाबी साड़ी में मां पीतांबरा के दर्शन करने पहुंची अक्षरा सिंह, गले में माला और माथे पर तिलक लगाए भक्तिमय दिखीं एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Apr, 2025 03:30 PM

akshara singh arrived to visit maa pitambara in a pink phagania saree

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। चाहे वह उनका स्टाइल हो, परफॉर्मेंस हो या सोशल मीडिया अपडेट—वह हर मोर्चे पर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में लाखों दिलों की धड़कन...

मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। चाहे वह उनका स्टाइल हो, परफॉर्मेंस हो या सोशल मीडिया अपडेट—वह हर मोर्चे पर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में लाखों दिलों की धड़कन बनी अक्षरा मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करने पहुंचीं,  जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 


Preview

मां पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए पहुंचीं अक्षरा सिंह इस दौरान फागणिया गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं और अपने खूबसूरत व पारंपरिक लुक से सबका दिल जीतती दिखीं।

Preview

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने माता रानी की तस्वीर और प्रसाद लेकर दर्शन किए। इस दौरान वह गले में माला और माथे पर तिलक लगाए काफी भक्तिमय दिखीं। फैंस अक्षरा की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


इसके अलावा अक्षरा सिंह ने हाल ही में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीरें भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें वह बेहद श्रद्धा भाव के साथ नजर आईं

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

वर्कफ्रंट पर अभिनय और सिंगिंग में नाम कमाने के बाद अब अक्षरा सिंह रियलिटी शो की दुनिया में बतौर जज कदम रखने जा रही हैं। वह आगामी फोक सिंगिंग रियलिटी शो में एक अहम भूमिका निभाएंगी। इस शो के ऑडिशन 20 अप्रैल को पटना के कंकड़बाग क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे, जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!