थूककर चाट नहीं सकती..पवन सिंह के लिए अक्षरा के बेबाक बोल, कहा-मर जाना पसंद करूंगी, लेकिन..

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Apr, 2025 02:24 PM

akshara singh blunt answer to the question related to pawan singh

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को भला कौन नहीं जानता। एक समय था जब अक्षरा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में थीं, लेकिन दोनों का यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। पवन सिंह ने अचानक किसी और से शादी...

मुंबई. भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को भला कौन नहीं जानता। एक समय था जब अक्षरा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में थीं, लेकिन दोनों का यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। पवन सिंह ने अचानक किसी और से शादी कर ली, जिससे अक्षरा को गहरा झटका लगा।अब पवन और अक्षरा के बीच रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। दोनों एक-दूसरे पर बयानबाजी करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हाल में अक्षरा ने एक इंटरव्यू में पवन सिंह को लेकर साफ-सीधी बातें कीं।

दरअसल, अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट ‘का हाल बा?’ में खुलकर अपने दिल की बात की। जब उनसे पूछा गया कि अगर कभी उनका पवन सिंह से सामना होता है, तो क्या वे सामान्य बातचीत करेंगी? इस पर अक्षरा ने साफ और दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा- “अक्षरा सिंह नाम है मेरा, एक बार थूक दिया तो चाट नहीं सकती। पलटकर नहीं देखती। यही मेरा जीने का तरीका है।”

 

अक्षरा ने आगे कहा, “काम के लिए भी मैं कभी किसी के आगे नहीं झुकी हूं। मर जाना पसंद करूंगी, लेकिन गलत के सामने नहीं झुकेगी। यही मेरी शख्सियत है।” 
अक्षरा ने यह भी माना कि उनके इस रवैये के कारण उनके करियर में कुछ नुकसान भी हुआ, लेकिन वे अपने उसूलों से कभी समझौता नहीं करेंगी।

 

इससे पहले पवन सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आज जो अक्षरा सिंह गा रही हैं, वह उनकी वजह से है। इस पर अक्षरा का जवाब था, “अगर ऐसा कहने से उन्हें खुशी मिलती है, तो कहने दीजिए। मुझे फर्क नहीं पड़ता।”

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!