गुरू रंधावा के गानों पर जमकर नाचा अंबानी परिवार, शादी से पहले हुई हैरी पॉटर थीम पार्टी
Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Mar, 2019 12:48 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी करेंगे। शादी से पहले फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। स्विटजरलैंड में ग्रैंड पार्टी के बाद 3 मार्च को मुंबई में हैरी पॉटर थीम बैश का...
मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी करेंगे। शादी से पहले फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। स्विटजरलैंड में ग्रैंड पार्टी के बाद 3 मार्च को मुंबई में हैरी पॉटर थीम बैश का आयोजन किया गया।
इस ड्रीमी सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। पूरे वेन्यू को हैरी पॉटर थीम पर डेकोरेट किया गया। इस थीम पार्टी में गुरू रंधावा ने पंजाबी हिट सॉन्ग गाए। उन्होंने अपने हिट नंबर गबरू, गुड़ नाल इश्क मीठा पर परफॉर्म किया।
बीते दिनों ही मुकेश अंबानी के घर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अंबानी हाउस के अंदर हुई सजावट का भी वीडियो सामने आया है।एंटीलिया किसी राजशाही महल की तरह दिख रहा है। फूलों और लाइट्स से बेहतरीन डेकोरेशन की गई है। एंटीलिया का ग्रैंड हॉल रेड एंड व्हाइट कलर के फूलों से सजा है।
बता दें कि बीते दिनों स्विट्जरलैंड में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के सितारों सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान वहां मेहमानों ने बहुत मस्ती की थी। आकाश और श्लोका की शादी मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। शादी का फंक्शन 3 दिनों तक चलेगा। 9 मार्च को शादी के बाद सेलिब्रेशन 10 मार्च को भी जारी रहेगा। 11 मार्च को वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
Related Story

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद नाचतीं दिखीं ये एक्ट्रेस, बोलीं-हम एक तानाशाह की मौत का...

हंसिका मोटवानी ने लिया पति सोहेल से तलाक, शादी के 4 साल भीतर ही टूटी शादी

विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनीं रश्मिका, धोती पहन दूल्हा बने एक्टर, शेयर किया पहला पोस्ट तो मिली...

करण औजला ने मुंबई में ऑटो ड्राइवरों का भरा हज़ारों का चालान, सिंगर की दरियादिली की हो रही जमकर तारीफ

रानी मुखर्जी ने ‘ब्लैक’ को बताया अपने करियर की सबसे खास फिल्म, संजय लीला भंसाली के विज़न की जमकर की...

बेटे की बर्थडे पार्टी के लिए साथ आए जेनिफर गार्नर और एफ्लेक स्पोर्टी, सामने आई एक्स कपल की Reunite...

पार्टी में Paris Jackson ने स्टनिंग लुक से खींचा सबका ध्यान, शीयर ड्रेस में दिखीं काफी बोल्ड

Vijay and Rashmika's wedding: 'VIROSH' की शादी पर PM मोदी ने लिखा खास संदेश, कहा- 'ईश्वर ने...

शादी से पहले रश्मिका-विजय ने PM मोदी को दिया हैदराबाद में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन का न्योता, अब...

Bollywood Top 10: शादी के बाद पहली बार संग स्पॉट हुए विजय-रश्मिका, दो फिल्मों के बाद एक और...