मुंबई इंडियंस की जीत पर आकाश अंबानी ने नन्हें पृथ्वी को लगाया गले, कैमर में प्यारा लम्हा हुआ कैद

Edited By Mehak, Updated: 20 Apr, 2025 01:09 PM

akash ambani hugged little prithvi on mumbai indians  victory

अंबानी परिवार दुनियाभर में हमेशा सुर्खियों में रहता है, खासकर जब से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई है। इस परिवार के हर सदस्य का नाम चर्चाओं में रहता है, और इस मामले में अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया...

बाॅलीवुड तड़का : अंबानी परिवार दुनियाभर में हमेशा सुर्खियों में रहता है, खासकर जब से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई है। इस परिवार के हर सदस्य का नाम चर्चाओं में रहता है, और इस मामले में अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर आकाश और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी की तस्वीरें और वीडियो हमेशा वायरल होते रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं, और उनके दो प्यारे बच्चे, पृथ्वी और वेदा, भी अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं। हाल ही में आकाश अंबानी का अपने बेटे पृथ्वी के साथ एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में आकाश और पृथ्वी के बीच का खास प्यार भरा पल देखने को मिल रहा है।

वानखेड़े स्टेडियम में आकाश और पृथ्वी का प्यारा मोमेंट

17 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 का मैच खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक जीत हासिल की। मैच के बाद आकाश अंबानी और उनके बेटे पृथ्वी का एक प्यारा वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में, जैसे ही मैच खत्म होता है और मुंबई इंडियंस की जीत की खुशी मनाई जाती है, नन्हा पृथ्वी खुशी से झूमते हुए मैदान में अपने पिता आकाश के पास दौड़ते हुए आता है। आकाश उन्हें अपनी गोदी में उठा लेते हैं और उन्हें प्यार से गले लगाते हैं। दोनों के बीच का यह प्यारा पल देखकर दर्शक भी बेहद खुश होते हैं।

वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया

आकाश और पृथ्वी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल खोलकर प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इस वीडियो पर इमोटिकॉन्स शेयर किए और प्यार जताया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह वीडियो मेरे लिए सबसे बेहतरीन पल है। इसे देखकर मेरा दिल खुशी से भर गया।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राजकुमार पृथ्वी, भगवान कृष्ण हमेशा आपके साथ रहें।' वीडियो में आकाश और पृथ्वी के साथ श्लोका अंबानी और उनकी मां नीता अंबानी भी नजर आईं। यह वीडियो उनके परिवार के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है।

आकाश और श्लोका की शादी

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 2019 में हुई थी। दोनों बचपन के दोस्त थे और एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद, 9 मार्च 2019 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद, दोनों के परिवार में खुशी का दोहरा उत्सव आया जब उनके दो प्यारे बच्चे पृथ्वी और वेदा का जन्म हुआ। श्लोका अपने दोनों बच्चों की परवरिश का बहुत ध्यान रखती हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!