Top 10 News: Oscars 2026 में 'वन बैटल ऑफ्टर अनदर' ने एक साथ जीते 6 अवॉर्ड, 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Mar, 2026 05:18 PM

one battle after another won 6 awards at oscars 2026 battle of galwan renamed

फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माने जाने वाले Academy Awards के 98वें संस्करण में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन खास तौर पर दो फिल्मों- वन बैटल आफ्टर अनदर और सिनर्स के बीच...

मुंबई. फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माने जाने वाले Academy Awards के 98वें संस्करण में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन खास तौर पर दो फिल्मों- वन बैटल आफ्टर अनदर और सिनर्स के बीच पुरस्कारों की दौड़ ने सभी का ध्यान खींचा। दूसरी तरफ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के मेकर्स ने इस मूवी का नाम बदल दिया है। अब 'बैटल ऑफ गलवान', 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के टाइटल से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

Oscar के रेड कार्पेट पर पति निक संग छाई प्रियंका, थाई स्लिट ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन में लगाया बोल्डनेस का तड़का
हॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह ऑस्कर अवॉर्ड एक बार फिर सुर्खियों में रहा, और इस बार भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मौजूदगी से देश का गौरव बढ़ाया। 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिलिस के प्रसिद्ध डॉल्बी थिएटर में हुआ, जिसे भारत में 16 मार्च को देखा गया। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग लाइमलाइट चुराती नजर आईं।


Oscars 2026 winners List: 'वन बैटल ऑफ्टर अनदर' का दबदबा, अकेले जीत लिए 6 अवॉर्ड, सिनर्स ने भी मारी बाजी

फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माने जाने वाले Academy Awards के 98वें संस्करण में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन खास तौर पर दो फिल्मों- वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another) और सिनर्स (Sinners) के बीच पुरस्कारों की दौड़ ने सभी का ध्यान खींचा।


 
एक खास लड़की को..आलिया भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान ने खोला दिल, बात-बात पर दी लाडली को दुआ
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें खूब शुभकामनाएं देते नजर आए। वहीं, एक्ट्रेस की फैमिली ने भी उनके दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मां सोनी राजदान ने आलिया भट्ट के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर प्यार लुटाया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 
R Madhavan के नाम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश 

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड के काफी मामले देखने को मिलते हैं। यहां तक कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी डिजीटल फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर आर. माधवन अपने फैंस को आगाह किया क्योंकि कोई उनके नाम पर भी फर्जीवाड़ा हो रहा था। कोई उनके नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर लोगों से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश कर रहा है। 


सलमान खान से मिले सपा नेता अखिलेश यादव, अस्पताल में भर्ती पिता सलीम खान का जाना हाल
सुपरस्टार सलमान खान की पहचान सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं। कई राजनीतिक हस्तियों के साथ भी उनका काफी व्यवहार है। हाल ही में सपा नेता अखिलेश यादव ने सलमान खान से उनके घर पर मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।


 'काश हमें भी ऐसा..'धुरंधर' न मिलने पर अक्षय कुमार ने जताया अफसोस, कहा- जब भी रणवीर से मिलता हूं..
धुरंदर की आंधी के बाद अब दर्शकों को आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म बहुत जल्द यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। धुरंधर के दूसरे पार्ट में फिर से वही स्टारकास्ट धमाल करती नजर आएगी। इस बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी एक्टर अक्षय कुमार ने 'धुरंधर' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। 

 

सलमान खान से मिले सपा नेता अखिलेश यादव, अस्पताल में भर्ती पिता सलीम खान का जाना हाल

सुपरस्टार सलमान खान की पहचान सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं। कई राजनीतिक हस्तियों के साथ भी उनका काफी व्यवहार है। हाल ही में सपा नेता अखिलेश यादव ने सलमान खान से उनके घर पर मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 
23 साल से खाली पड़ा है फिल्म का 'भूत' के सेट वाला फ्लैट, राम गोपाल वर्मा ने किया खुलासा-कोई भी उस अपार्टमेंट में..

राम गोपाल वर्मा साल 2003 में फिल्म 'भूत' लेकर आए थे, जिसमें अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर, नाना पाटेकर और रेखा लीड रोल में नजर आए थे। ये उस वक्त फिल्म काफी हिट हुई थी और बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक मानी गई थी। वहीं, हाल ही में यह फिल्म फिर से रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल 2026 में बड़े पर्दे पर दिखाई गई। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने फैंस के साथ कुछ मजेदार और अनसुने किस्से साझा किए।
 

कैसे स्वीकार करूं..सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो के निधन से टूटीं नोरा, तारा सुतारिया बोलीं- कभी नहीं भूलूंगी  
फेमस सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर से फिल्म स्टार्स को बड़ा धक्का लगा है। नोरा फतेही से लेकर वरुण धवन तक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख जाहिर किया है। सेलेब्स के पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 

सलमान खान के फैंस को मिला सरप्राइज, अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम
सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां फैंस को भाईजान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, मेकर्स ने इस मूवी का नाम बदल दिया है। अब 'बैटल ऑफ गलवान' नए टाइटल 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ऐसे में अचानक मूवी का नाम बदलना फैंस को काफी हैरानीजनक लगा।

 

सच में शादी करने वाले हैं थलापति विजय और तृष? एक्ट्रेस की मां के एक ‘क्लिक’ ने बढ़ाई अटकलें
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। हाल के दिनों में इन अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया है। खास तौर पर तब से जब विजय की पत्नी संगीता के साथ उनके वैवाहिक संबंधों को लेकर खबरें सामने आईं। इसी बीच एक नई सोशल मीडिया गतिविधि ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!