संजय कपूर की कंपनी में तीसरी बीवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो बच्चों संग दिल्ली पहुंचीं सौतन करिश्मा कपूर

Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Jun, 2025 11:24 AM

after sunjay demise his wife is non executive director and karima at delhi

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद लोगों के मन में ये सवाल था कि आखिर 31000 करोड़ रुपए की कंपनी की कमान किसके हाथों में होगी। 53 साल के संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। गुरुग्राम में स्थित उनकी कंपनी ऑटो...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद लोगों के मन में ये सवाल था कि आखिर 31000 करोड़ रुपए की कंपनी की कमान किसके हाथों में होगी। 53 साल के संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। गुरुग्राम में स्थित उनकी कंपनी ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी है। गाड़ियों के पार्ट्स बनाने वाली ये कंपनी दुनिया में गाड़ियों के पार्ट्स सप्लाई करती है।  ऑटो सेक्टर के बड़े कारोबारियों में शामिल संजय ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन भी थे।

 

PunjabKesari

 साल 2015 में पिता के निधन के बाद से संजय इस कंपनी की कमान संभाल रहे थे। वहीं अब  उनकी कंपनी को नया चेयरमैन मिल गया है। संजय की कंपनी सोना कॉमस्टार में ना तो उनकी बहनों और ना ही बच्चों का कोई रोल है। बल्कि उनकी तीसरी बीवी प्रिया सचदेव को बड़ी जिम्मेदार दी गई है। इन सब खबरों के बीच करिश्मा भी  अपने बच्चों- समायरा और किआन के साथ दिल्ली पहुंचीं। चलिए बताते हैं पूरी खबर...

PunjabKesari

एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनी प्रिया सचदेव

संजय कपूर के निधन के बाद से ही लोग उनकी कंपनी को टेकओवर करने वाले के बारे में जानना चाहते थे। अब संजय की 31000 करोड़ी कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) में उनकी तीसरी बीवी प्रिया सचदेव को अहम जिम्मेदारी दी गई है।उन्हें कंपनी की एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया है।

PunjabKesari

प्रिया सचदेव ने लंदन में क्रेडिट सुइस फर्स्ट बोस्टन में एम एंड ए एनालिस्ट की जॉब से अपना करियर शुरू किया था। इसके साथ ही वे बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकर काम कर चुकी हैं।प्रिया ऑटोमोटिव रिटेल, इंश्योरेंस और फैशन फील्ड में काम कर चुकी हैं। अब वे अपने दिवंगत पति संजय कपूर की कंपनी में एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर अहम रोल अदा करेंगी।

PunjabKesari

बच्चों समेत दिल्ली पहुंचीं करिश्मा कपूर

इधर संजय कपूर की कंपनी में प्रिया सचदेव को बड़ी जिम्मेदारी मिली, दूसरी तरफ संजय की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर अपने बच्चों समायरा और किआन के साथ आज दिल्ली पहुंची थीं. दरअसल24 जून को दिल्ली में संजय कपूर के लिए एक और प्रेयर मीट रखी गई थी जिसमें एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ शामिल हुई थीं।

बता दें कि संजय कपूर के निधन के बाद उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार का नया चेयरमैन भी चुन लिया गया है। जेफरी मार्क ओवरली कंपनी  के नए चेयरमैन बनाए गए हैं। जेफरी 12 फरवरी 2021 से कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे और अब ने कंपनी की कमान संभालेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!