श्रीदेवी की याद में भावुक हुए बोनी कपूर, गॉर्जियस तस्वीर शेयर कर लिखा- वह हर लुक को शानदार तरीके से निभाती थीं

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Aug, 2025 04:59 PM

boney kapoor got emotional in memory of sridevi

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और एक्टर बोनी कपूर ने आज अपने फैंस को एक भावुक सरप्राइज दिया। उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला मैसेज भी...

मुंबई. बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और एक्टर बोनी कपूर ने आज अपने फैंस को एक भावुक सरप्राइज दिया। उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला मैसेज भी लिखा।

बोनी कपूर का भावुक पोस्ट

बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साझा की है। उसमें श्रीदेवी काले रंग की सेमी-फॉर्मल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस की आस्तीनों पर सुनहरे रंग की डिज़ाइन बनी हुई है, जो उनकी खूबसूरती में और निखार ला रही है। इस तस्वीर के साथ बोनी कपूर ने लिखा- परिष्कार से भरपूर, भारतीय हो या पश्चिमी, वह हर लुक को शानदार तरीके से निभाती थीं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की ओर से ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हर कोई  श्रीदेवी को एक बार फिर इस अंदाज में देखकर भावुक हो गया है।

 

श्रीदेवी को अक्सर याद करते हैं बोनी कपूर

श्रीदेवी के निधन के बाद से बोनी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं। इससे पहले 13 अगस्त 2025 को श्रीदेवी की 62वीं जयंती के मौके पर भी बोनी ने उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं और लिखा था कि आज आप 62 की नहीं, 26 की हैं। जन्मदिन मुबारक हो। हम आज भी आपके हर जन्मदिन को याद करते हैं।

 

बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी

बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी 1996 में हुई थी और उन्होंने 1997 में अपने रिश्ते की सार्वजनिक घोषणा की थी। इस जोड़ी की दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं, जो अब फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। श्रीदेवी का 2018 में दुबई में एक पारिवारिक शादी के दौरान अचानक निधन हो गया था, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी।

वहीं बोनी कपूर के काम की बात करें तो हाल ही में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' से बतौर एक्टर डेब्यू किया था। वहीं बतौर निर्माता उनकी आखिरी फिल्म 'मैदान' थी, जो 2024 में रिलीज हुई थी। अब बोनी कपूर अपनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल 'नो एंट्री 2' पर काम कर रहे हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!