मशहूर एक्टर असरानी के बाद अब इस फेमस सिंगर का निधन, हार्ट अटैक ने ले ली जान

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Oct, 2025 10:33 AM

after asrani famous singer rishabh tandon passed away due to heart attack

दिग्गज एक्टर असरानी के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस दुखद जानकारी को उनके करीबी दोस्त ने शेयर किया है।...

मुंबई. दिग्गज एक्टर असरानी के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस दुखद जानकारी को उनके करीबी दोस्त ने शेयर किया है। सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 

ऋषभ टंडन के एक करीबी दोस्त ने बताया कि सिंगर का दिल का दौरा पड़ने से  अचानक निधन हो गया। अपने परिवार से मिलने दिल्ली आए थे, तभी यह घटना घटी। 

PunjabKesari

आखिरी पोस्ट 
बता दें, सोशल मीडिया पर ऋषभ का आखिरी पोस्ट उनके बर्थडे को लेकर था, जिसे उनकी पत्नी ने अपलोड किया था, जिसे ऋषभ ने अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया था। इसमें ऋषभ और उनकी पत्नी क्यूट पोज देते नजर आ रहे हैं। 


बता दें, ऋषभ टंडन मुंबई में एक जाने-माने सिंगर, संगीतकार और एक्टर भी थे। उनके इंस्टाग्राम बायो में उन्हें 'एक आस्तिक, शिव की ऊर्जाओं से ओतप्रोत... गायक, संगीतकार, अभिनेता' लिखा हुआ था। उनके कई गाने अभी रिलीज नहीं हुए हैं और फकीर उनके बेहतरीन गानों में से एक है, जिसने उन्हें दुनिया भर में फेमस किया था।उनके प्रसिद्ध गानों में 'ये आशिकी', 'चांद तू', 'धू धू कर के', 'फकीर की जुबानी' भी शामिल हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!