Edited By suman prajapati, Updated: 18 Mar, 2025 05:12 PM

एक्टर आदर जैन ने पिछले महीने यानी 21 फरवरी को गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी संग शादी रचाई थी, जिसमें करीना, रणबीर, करिश्मा, आलिया भट्ट, नीतू कपूर जैसे कई सितारे शामिल हुए थे। वहीं आदर ने भरी महफिल में अपनी मेहंदी सेरेमनी पर मंगेतर अलेखा आडवाणी के लिए...
मुंबई. एक्टर आदर जैन ने पिछले महीने यानी 21 फरवरी को गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी संग शादी रचाई थी, जिसमें करीना, रणबीर, करिश्मा, आलिया भट्ट, नीतू कपूर जैसे कई सितारे शामिल हुए थे। वहीं आदर ने भरी महफिल में अपनी मेहंदी सेरेमनी पर मंगेतर अलेखा आडवाणी के लिए पिछले रिश्तों को "टाइमपास" बताया था। उनकी इस बात को लोगों ने एक्स गर्लफ्रें तारा सुतारिया से जोड़ लिया था और एक्टर को खूब ट्रोल किया था। वहीं, अब हाल ही में आदर ने कमेंट को लेकर अपनी सफाई पेश की है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में आदर ने सफाई देते हुए आदर जैन ने कहा कि लोगों ने उनके कमेंट से एक छोटी क्लिप को बाहर निकाला और अपनी मर्जी से राय बना ली। उन्होंने 20 साल कहा था, ना कि चार साल, जैसा कुछ लोगों ने सोचा। आदर ने बताया कि अलेखा उनकी सबसे पुरानी दोस्त हैं और वे दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं।
उन्होंने कहा, "हर किसी का अतीत होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी के बारे में बुरा बोला जाए।"

बता दें, आदर जैन, रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। रीमा जैन, राज कपूर की बेटी हैं। हाल ही में आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने गोवा में धूमधाम से शादी की है। अलेखा से पहले आदर, तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे।