'सेलिब्रेटिंग अनुष्का' लेडी लव के बर्थडे पर विराट ने होस्ट की पार्टी, बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार कैमरे में कैप्चर हुईं 'मिसेज कोहली'

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 May, 2024 12:53 PM

virat kohli host dinner party for friends on half anushka birthday

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराता। वहीं 1 मई को लेडी लव अनुष्का के बर्थडे पर विराट ने प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था।...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराता। वहीं 1 मई को लेडी लव अनुष्का के बर्थडे पर विराट ने प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अनुष्का के इस खास दिन पर शानदार दावत भी दी।

PunjabKesari

अनुष्का उनके बर्थडे पर बेंगलुरु में थे और अनुष्का का खास दिन मनाने के लिए वे डिनर डेट पर गए थे। गौरतबल है कि बेटे अकाय का स्वागत करने के बाद से अनुष्का को पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट नहीं किया गया।

PunjabKesari

 

खैर अनुष्का के बर्थडे की बात करें तो विराट ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की हैं। ये तस्वीर होटल के मेन्यू बुक की है जिस पर लिखा हुआ था-'सेलिब्रेटिंग अनुष्का।' इस तस्वीर के साथ विराट ने लिखा-'पिछली रात मजेदार खाने के लिए धन्यवाद, (शेफ) मनु चंद्रा। हमारे जीवन के बेस्ट खाने के अनुभवों में से एक।' तस्वीर से पता चला कि ये दोनों बेंगलुरु के एक हाई-स्केल रेस्तरां लूपा में खाना खा रहे थे।

PunjabKesari

 

 

इसके अलावा एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें विरुष्का पूरी टीम के साथ डिनर एंजाॅय करते दिख रहे हैं। तस्वीर में विराट अनुष्का के कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं। दोनों कैमरे को देखकर बड़ी सी मुस्कान दे रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!