लोकसभा चुनाव लड़ेंगी स्वरा भास्कर:पति की तरह राजनीति में किस्मत आजमाएंगी एक्ट्रेस, इस सीट से टिकट दे सकती है कांग्रेस !

Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Mar, 2024 02:17 PM

swara bhasker to contest on congress seat in mumbai

बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। अब खबरें आ रही हैं कि एक्टिंग के बाद स्वरा राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाली है। खबर आ रही है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं।...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। अब खबरें आ रही हैं कि एक्टिंग के बाद स्वरा राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाली है। खबर आ रही है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कांग्रेस मुंबई से स्वरा भास्कर को लोकसभा का टिकट दे सकती है। हालांकि अभी तक कांग्रेस और स्वरा भास्कर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

PunjabKesari

 

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कांग्रेस स्वरा भास्कर को मुंबई की उत्तर-मध्य सीट से लोकसभा का टिकट दे सकती है। इस सीट पर बीजेपी की पूनम महाजन सांसद हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि स्वरा भास्कर कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। कांग्रेस भी स्वरा भास्कर के नाम पर विचार कर सकती है। 

PunjabKesari

बताते चलें कि स्वरा भास्कर बीजेपी की नीतियों के विरोध में अक्सर खड़ी नजर आती हैं। स्वरा भास्कर ने सीएए के विरोध में आयोजित एक जनसभा में हिस्सा लिया था। वहीं स्वरा भास्कर हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत-जोड़ो न्याय यात्रा में नर आई थीं।

PunjabKesari

 

गौरतलब है कि स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद समाजवादी पार्टी के नेता हैं। अब देखने वाली बात होगी कि स्वरा भास्कर भी अपने पति के नक्शेकदम पर चलती हैं या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!