सुहाना खान ने खास अंदाज में पापा शाहरुख और शनाया को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर बताया कौन हैं उनके दो बेस्टफ्रेंड

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Nov, 2020 01:32 PM

suhana khan wished father shahrukh and shanaya in special way on their birthday

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख के इस खास दिन पर उनके फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और रात 12 बजे से ही सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस की बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच एक्टर की बेटी...

मुंबई. बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख के इस खास दिन पर उनके फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और रात 12 बजे से ही सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस की बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच एक्टर की बेटी सुहाना खान का पोस्ट भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पिता को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आईए देखते हैं सुहाना के पोस्ट में ऐसा क्या खास है, जो इतनी सुर्खियां बटोर रहा है...

PunjabKesari


सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मोनोक्रोम पिक्चर शेयर की है। इस तस्वीर में एक तरफ शाहरुख खान नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ शनाया कपूर और बीच में एक्टर की लाडली सुहाना। यह तस्वीर शाहरुख खान के बीते बर्थडे सेलिब्रेशन की है।

PunjabKesari

 

इस तस्वीर के ऊपर सुहाना ने लिखा है 'हैप्पी बर्थडे माई बेस्टफ्रेंड्स...। इसके साथ ही हसीना ने लव लिख कर हार्ट इमोजी भी बनाई है। तो बता दें आज शाहरुख 55 साल के हो गए हैं, वहीं 3 नवंबर को शनाया 21 साल की हो जाएंगी। 

PunjabKesari


वहीं सुहाना के पिता और एक्टर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास कई अपकमिंग प्रोजैक्टस हैं। जिनमें उनकी धूम 4, डॉन 3, ब्रह्मस्त्र और पठान जैसी फिल्में शामिल हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!