'सपनों के राजकुमार' अभिषेक संग शादी के बंधन में बंधी शिवालिका, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर की दुल्हन

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Feb, 2023 12:09 PM

shivaleeka oberoi tied the knot with  abhishek pathak

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय सिंगल से मिंगल हो गई हैं। एक्ट्रेस अपने 'सपनों के राजकुमार' और दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।कपल की शादी गोवा में खूब धूमधाम से हुई है। शिवालिका ने अपनी शादी की...

मुंबई. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय सिंगल से मिंगल हो गई हैं। एक्ट्रेस अपने 'सपनों के राजकुमार' और दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।कपल की शादी गोवा में खूब धूमधाम से हुई है। शिवालिका ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खास पोस्ट लिखा है। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और शादी के बंधन में बंधने के लिए खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।

PunjabKesari


शादी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लाल जोड़े में दुल्हन बनी शिवालिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हैवी ज्वेलरी, रेड चूड़ा और मिनिमल मेकअप एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं उनके होने वाले पति ऑफ व्हाइट शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं। एक साथ कपल की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। दोनों एक दूसरे के साथ कैमरे के लिए जबरदस्त पोज दे रही हैं।

PunjabKesari


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शिवालिका ओबेरॉय ने कैप्शन में लिखा-"आपको प्यार नहीं मिलता, यह आपको ढूंढता है।
इसके भाग्य, भाग्य और सितारों में क्या लिखा है, इससे बहुत कुछ लेना-देना है।
कल शाम 9 फरवरी 2023 को अपनों के बीच हमने ऐसी जगह शादी की जहां हमारे रिश्ते परवान चढ़े।
यह हमेशा के लिए हमारे जीवन का सबसे जादुई पल रहेगा!
प्यार से भरे दिल और ढेर सारी यादों के साथ, हम और भी खास बनाने और इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।''

 

PunjabKesari


फैंस से लेकर स्टार्स कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, शिवालिका और अभिषेक की मुलाकात खुदा हाफिज के सेट पर हुई थी। अभिषेक पाठक फिल्म के प्रोड्यूसर थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया था। साल 2022 में अभिषेक-शिवालिका ने सगाई की थी और अब 9 फरवरी, 2023 को सात फेरे लेकर दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!