आज अपने पापा को खो दिया..सिंगर शाहिद माल्या पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता सलीम का 76 की उम्र में निधन

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Apr, 2024 02:54 PM

shahid mallya father salim passes away at the age of 76

मशहूर सिंगर शाहिद माल्या पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शाहिद माल्या के पिता सलीम का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी से लड़ते हुए आज (29 अप्रैल) सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज (29 अप्रैल)...

मुंबई: मशहूर सिंगर शाहिद माल्या पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शाहिद माल्या के पिता सलीम का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी से लड़ते हुए आज (29 अप्रैल) सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज (29 अप्रैल) शाम वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

 

PunjabKesari

 

दरअसल, पिता का साथ छूटने के बाद सिंगर के भी आंसू नहीं थम रहे। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी अपने पापा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। पापा के साथ पोज देते हुए वो बेहद प्राउड दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘आज अपने पापा को खो दिया।’ इसके साथ ही उन्होंने रोने वाला इमोजी भी शेयर किया है। अब उनका ये पोस्ट देखने के बाद हर किसी की आंखों में आंसू हैं।

 

PunjabKesari

शाहिद के पिता मार्च के महीने में अपना संतुलन खोकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शाहिद ने उस घटना को याद करते हुए बताया था कि जब उनके पिता गिरे थे तो वह उठ ही नहीं पा रहे थे। उनका शरीर खून से सन चुका था। खून इतना बहा था कि शाहिद के कपड़ों पर भी लग गया था। गिरने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी। शाहिद ने बताया था कि उन्हें लगभग 16 टांके लगे थे। इतना ही नहीं रीढ़ की हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई थी। चोट इतनी गंभीर थी कि वह भर्ती होने के छह से सात दिन बाद होश में आए थे।

 

 

शाहिद की तरह ही उनके पिता सलीम भी गायक थे। उन्हें कृष्ण कुमार माल्या के नाम से भी जाना जाता था। वह मशहूर गायक मोहम्मद रफी के साथ भी काम कर चुके थे। 

 

सिंगर शाहिद माल्या को फैंस खूब प्यार करते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में ‘इक्क कुड़ी’  ‘कुक्कड़’ , ‘दो धारी तलवार’  और ‘तो ढिशूम’ जैसे गाने गाए हैं। वो बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग के लिए खूब नाम कमा चुके हैं। उनकी आवाज फैंस के दिलों पर जादू करती है लेकिन आज वो आज सहम सी गई है। पिता की मौत से सिंगर टूट गए हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!