कैंसर से जंग जीतते ही दुबई रवाना हुए संजय दत्त,सिंगर सोनू निगम भी दिखे साथ
Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Nov, 2020 12:43 PM

बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त लंग कैंसर की बीमारी से जंग जीत चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद संजय दत्त ने पोस्ट शेयर कर दी थी। वहीं कैंसर से जंग जीतने के बाद संजय दत्त एक बार फिर दुबई रवाना हो गए हैं।
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त लंग कैंसर की बीमारी से जंग जीत चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद संजय दत्त ने पोस्ट शेयर कर दी थी। वहीं कैंसर से जंग जीतने के बाद संजय दत्त एक बार फिर दुबई रवाना हो गए हैं।
संजय चार्टर्ड फ्लाइट से दुबई गए हैं। फ्लाइट में उनके साथ सोनू निगम भी नजर आएं। सोनू निगम ने संजय के साथ दुबई जाते हुए प्लेन से तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के अलावा सोनू सूद ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि सोनू निगम का परिवार भी इन दिनों दुबई में है। उनका बेटा वहीं पढ़ता है। पिछले 7 महीने से सोनू निगम भी परिवार के साथ दुबई में थे। पिछले दिनों वो जरूरी काम से मुंबई आए थे और संजय दत्त के साथ चाटर्ड प्लेन से वापस लौटे हैं। वहीं संजय दत्त का परिवार भी इन दिनों दुबई में है। संजय दूसरी बार दुबई रवाना हुए हैं। एक महीने पहले भी वो दुबई गए थे। संजय के दोनों बच्चे अब दुबई के स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त केजीएफ 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, 'शमशेरा', 'भुज', 'केजीएफ', 'पृथ्वीराज' और 'तोरबाज' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
Related Story

गर्लफ्रेंड संग टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाते दिखे हार्दिक पांड्या, कहा-'जब से माहिका मेरी...

सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग, हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को दिया टी20 वर्ल्ड कप जीत का...

सिंगर मंगली ने ‘सरके चुनर तेरी’ गाने के लिए मांगी माफी, कहा- 'अनजाने में हुई इस गलती के लिए..

इस फेमस एक्ट्रेस का 51 साल की उम्र में निधन, ब्रेस्ट कैंसर ने ली जान

ईरान-इजराइल के बीच छिड़े युद्ध के बीच बेटी संग दुबई से सुरक्षित इंडिया लौंटी लारा दत्ता

Bollywood Top News: सोहेल से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का पहला पोस्ट, बेटी संग दुबई से सुरक्षित...

दुबई से लौटते ही सुपरस्टार अजित कुमार ने खरीदी आलीशान गाड़ी, BE 6 फॉर्मूला ई कार के साथ सामने आई...

सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 'अगर गोली चल गई तो इग्नोर नहीं होगी..

कैंसर मरीजों के लिए रैंप पर उतरे इब्राहिम अली खान, प्रतिभा रांटा और कुब्रा सैत

नोरा-संजय के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर अश्लीलता का आरोप, होगी कार्यवाही, कहा- इस गंदगी को...