पाकिस्तानी फैन ने संजय दत्त को गिफ्ट किया गोल्ड-प्लेटेड iPhone और कीमती घड़ी, फोन के बैक पर बनी खास फैमिली फोटो

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Mar, 2026 11:25 AM

pakistani fan gifts gold plated iphone to sanjay dutt

. देश-दुनिया में एक्टर संजय दत्त की फैन-फॉलोइंग की कोई कमी नहीं है। देश-विदेश से लोग अक्सर संजू बाबा को प्यार और तोहफे भेजते रहते हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर को अपने एक विदेशी फैन से बेहद खास और कीमती तोहफा मिला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी...

मुंबई. देश-दुनिया में एक्टर संजय दत्त की फैन-फॉलोइंग की कोई कमी नहीं है। देश-विदेश से लोग अक्सर संजू बाबा को प्यार और तोहफे भेजते रहते हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर को अपने एक विदेशी फैन से बेहद खास और कीमती तोहफा मिला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल, संजय दत्त इन दिनों निर्देशक आदित्य धर की आगामी फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच दुबई में उनकी मुलाकात पाकिस्तान के एक इंफ्लुएंसर कासिफ जमीर से हुई, जिसने एक्टर को एक बेहद खास गिफ्ट दिया।

 

फैन ने गिफ्ट किया गोल्ड-प्लेटेड iPhone

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई में हुई इस मुलाकात के दौरान काशिफ जमीर ने संजय दत्त को सोने की परत चढ़ा हुआ आईफोन 17 गिफ्ट किया। यह फोन अपने खास डिजाइन के कारण चर्चा का विषय बन गया है।

केवल फोन ही नहीं, बल्कि काशिफ ने एक्टर को एक एंटीक घड़ी और कुछ सोने के आभूषण भी भेंट किए। इन तोहफों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें काशिफ को संजय दत्त को यह उपहार देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में संजय दत्त भी इन गिफ्ट्स को उत्सुकता के साथ देखते नजर आ रहे हैं।

फोन के बैक पर बनी खास फैमिली फोटो

इस गोल्ड-प्लेटेड आईफोन की सबसे खास बात इसका बैक डिजाइन है। फोन के पीछे संजय दत्त की एक भावनात्मक फैमिली फोटो बनाई गई है, जिसमें वह अपने माता-पिता नरगिस दत्त और सुनील दत्त के साथ नजर आ रहे हैं।

इस फोटो के ऊपर अंग्रेजी में “Sanju Baba” लिखा हुआ है, जबकि नीचे “Love” शब्द भी नजर आ रहा है। यही वजह है कि यह फोन संजय दत्त के लिए और भी खास बन गया है।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर काशिफ जमीर की संजय दत्त के साथ कुछ सेल्फी भी वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एक्टर के साथ खुशी से पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

‘धुरंधर 2’ में नजर आएंगे संजय दत्त

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही फिल्म Dhurandhar 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर एसपी असलम चौधरी के किरदार को निभाते दिखाई देंगे।

पहले भाग में अपने दमदार रोल से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद अब वह फिल्म के दूसरे भाग में और भी खतरनाक अंदाज में दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

   

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!