ईरान-इजराइल के बीच छिड़े युद्ध के बीच बेटी संग दुबई से सुरक्षित इंडिया लौंटी लारा दत्ता

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Mar, 2026 12:32 PM

amid conflict between iran and israel lara dutta returns india from dubai

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल के बीच जारी संघर्ष के दौरान कई भारतीय नागरिकों के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े कुछ कलाकार भी यूएई में फंस गए थे। इसी बीच एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि वह दुबई में हैं और हालात...

मुंबई. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल के बीच जारी संघर्ष के दौरान कई भारतीय नागरिकों के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े कुछ कलाकार भी यूएई में फंस गए थे। इसी बीच एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि वह दुबई में हैं और हालात को लेकर चिंतित हैं। हालांकि अब राहत की खबर यह है कि लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ सुरक्षित भारत लौट आई हैं।

 
लारा दत्ता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण माहौल काफी चिंताजनक हो गया था। उस समय वह अपनी 14 साल की बेटी सायरा के साथ यूएई में थीं, जबकि उनके पति और पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति काम के सिलसिले में लंदन में मौजूद थे।

 

एक्ट्रेस दुबई इसलिए गई थीं ताकि उनकी बेटी सायरा वहां मौजूद एक अनुभवी टेनिस कोच से ट्रेनिंग ले सके। लेकिन अचानक क्षेत्र में बढ़े सैन्य तनाव के कारण स्थिति काफी संवेदनशील हो गई और लोगों को सुरक्षा कारणों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

यूएई प्रशासन की व्यवस्था की सराहना

भारत लौटने के बाद दिए एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने बताया कि यूएई सरकार ने हालात के बीच लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काफी बेहतर इंतजाम किए थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार लोगों को जरूरी निर्देश दे रहा था और सुरक्षित रहने के लिए घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई थी।


PunjabKesari

 
घर लौटने के लिए उठाया जोखिम भरा कदम

अभिनेत्री ने बताया कि वह और उनकी बेटी जेबेल अली पोर्ट के करीब रह रहे थे, जहां आसपास के इलाकों में बमबारी की खबरें मिल रही थीं। ऐसे माहौल में उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया।

लारा के मुताबिक, उन्होंने फुजैराह से फ्लाइट पकड़ने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्हें कार से करीब दो घंटे का सफर तय करके वहां पहुंचना पड़ा। यह सफर भी काफी तनावपूर्ण था क्योंकि ठीक एक दिन पहले ही फुजैराह एयरपोर्ट और पास की एक तेल रिफाइनरी पर हमले की खबरें सामने आई थीं।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!