B'Day, Spl: अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ा नाम, बौद्ध भिक्षु संग रचाई शादी, यहां पढ़े Mandakini की लव लाइफ

Edited By kahkasha, Updated: 30 Jul, 2023 01:03 PM

mandakini birthday speicail know about her

आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लव लाइफ से जुड़ी कुछ बातें।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्ट्रेल मंदाकनी आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म राम तेरी गंगा मैली हो गई से पूरे देश में सनसनी मचाने वाली मंदाकानी आज फिल्मों से काफी दूर हैं। फिल्म में अपना सेमी न्यूड सीन देने के बाद वो हर तरफ चर्चा का विषय बन गई थीं। उनका नाम कई बार विवादों में घिरा। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लव लाइफ से जुड़ी कुछ बातें।


सेंसुअशन सीन देकर बॉलीवुड में छाई थी मंदाकिनी
मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को मेरठ में हुआ था। वो खूबसूरत तो थी हीं साथ ही उन्हें एक्टिंग का भी काफी शौक था। फिल्म राम तेरी गंगा मैली से उन्हें इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश में जाना जाने लगा। उन्होंने इस फिल्म में दो सेंसुअस सीन दिए थे जिसने पुरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। जिसके बाद मंदाकिनी को बॉलीवुज की सेक्स सायरल कहा का टैग किया और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई । जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स जैसे जीतेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और आदित्य पंचोली के साथ काम किया। हालांकि, 1996 में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। 

 

दाऊद इब्राहिम से जुड़ा था मंदाकिनी का नाम 
एक्ट्रेस की लव लाइफ की बात करें तो, वो भी किसी विवाद से कम नहीं रही है। मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। यह वो दौर था, जब दाऊद का बॉलीवुड में काफी दखल होता था। कहा जाता था कि कई फिल्मों में दाऊद इब्राहिम का काला पैसा लगया जाता था, जिसकी वजह से वो कई फिल्मी पार्टियों में देखा जाता था। उस समय दाऊद और मंदाकिनी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में आई। दोनों की कई फोटोज भी सामने आई थी। लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते का खंदन किया। लेकिन 1993 के बाम्बे ब्लास्ट के बाद दाऊद देश छोड़कर चला गया और मंदाकिनी की मुश्किले हद से ज्यादा बढ़ गई। उस वक्त मंदाकिनी बेंगलुरू के एक फार्महाउस में अंडरग्राउंड हो गईं। हालांकि, जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी। 

 

मंदाकिनी ने बौद्ध भिक्षु संग रचाई शादी 
बता दें कि, सिनेमा की दुनिया को अलविदा कहने के बाद मंदाकिनी आध्यात्म के रास्ते को चुना। इस दौरान उनकी मुलाकात पूर्व बौद्ध भिक्षु डॉ. कग्युर टी. रिनपोछे ठाकुर से हुई। दोनों को एक-दूसरे का साथ इस कदर भाया कि उन्होंने शादी कर ली।  बता दें कि डॉ. कग्यूर ने 1970 और 80 के दशक में एक बच्चे के रूप में सुर्खियां बटोरी थीं। उस वक्त उन्होंने 'मर्फी रेडियो' के विज्ञापन में काम किया था। शादी के बाद मंदाकिनी और उनके पति दोनों ने मुंबई में तिब्बती योग केंद्र खोला। दोनों का एक बेटा रब्बील और एक बेटी रब्जे इनाया ठाकुर हैं। हाल ही में मंदाकिनी ने 'मां ओ मां' म्यूजिक वीडियो से इंडस्ट्री में कमबैक किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!