मशहूर संगीतकार राशिद खान का 55 की उम्र में निधन, प्रोस्टेट कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Jan, 2024 05:38 PM

famous musician rashid khan dies due to prostate cancer

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई हैं। मशहूर संगीतकार राशिद खान का निधन हो गया है। 55 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। राशिद के निधन की खबर से इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है और वे सोशल मीडिया के जरिए...

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई हैं। मशहूर संगीतकार राशिद खान का निधन हो गया है। 55 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। राशिद के निधन की खबर से इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है और वे सोशल मीडिया के जरिए संगीतकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। हालांकि, वह मौत से जिंदगी जीत नहीं पाए और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

PunjabKesari

 

अस्पताल के एक अधिकारी ने राशिद खान को लेकर कहा, 'हमने बहुत कोशिश की, लेकिन असफल रहे। दोपहर करीब 3:45 बजे उनका निधन हो गया।''

 

21 नवंबर को उस्ताद राशिद खान को सेरेब्रल अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिर बाद में उन्होंने कोलकाता के एक हॉस्पिटल में अपना इलाज जारी रखने का विकल्प चुना। करीबी सूत्रों के मुताबिक, पिछले महीने निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनकी हालत ठीक हो रही थी और मंगलवार को वह इस दुनिया को अलविदा कह गए।

 

बता दें, राशिद खान ने कई हिंदी फिल्मों के लिए काम किया था। वह 'जब वी मेट', 'माई नेम इज खान' 'राज 3', 'कादंबरी', 'शादी में जरूर आना', 'मंटो' से समेत कई मशहूर फिल्मों के लिए गा चुके थे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!