Edited By suman prajapati, Updated: 13 Mar, 2026 01:49 PM

. बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, अब हाल ही में खबर सामने आई है कि एक्टर ने अपनी प्रॉपर्टी में इजाफा किया है। दरअसल, हाल ही में नवाजुद्दीन अपने पैतृक कस्बे बुढ़ाना पहुंचे, जहां उन्होंने...
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, अब हाल ही में खबर सामने आई है कि एक्टर ने अपनी प्रॉपर्टी में इजाफा किया है। दरअसल, हाल ही में नवाजुद्दीन अपने पैतृक कस्बे बुढ़ाना पहुंचे, जहां उन्होंने कृषि भूमि खरीदकर अपने गांव से जुड़ाव को और मजबूत किया।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी गुरुवार को अपने छोटे भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना आए और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके बाद वह तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने उप-निबंधक कार्यालय में जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों पर साइन किए।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी हमेशा से अपने पैतृक शहर बुढ़ाना से गहरा लगाव रखते हैं। फिल्मों के बिजी शेड्यूल के बीच जैसे ही उन्हें समय मिलता है, वह अपने गांव पहुंच जाते हैं। इसी लगाव के चलते उन्होंने बुढ़ाना में कृषि भूमि खरीदने का फैसला किया है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने अधिवक्ता प्रशांत शर्मा के साथ तहसील परिसर पहुंचे और सब-रजिस्ट्रार के सामने जमीन से संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की।
जैसे ही कस्बे में उनके आने की खबर लोगों को मिली तो लोग उनसे मिलने तहसील परिसर पहुंच गए। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।