Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Nov, 2020 10:39 AM

4 नवंबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार जोर-शोर से मनाया गया। टीवी और बाॅलीवुड इंडस्ट्री की हसीनाओं ने भी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। ऐसे में ''बिग बॉस'' और ''शक्ति अस्तित्व के एहसास की'' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं काम्या पंजाबी ने धूमधाम...
मुंबई: 4 नवंबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार जोर-शोर से मनाया गया। टीवी और बाॅलीवुड इंडस्ट्री की हसीनाओं ने भी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। ऐसे में 'बिग बॉस' और 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं काम्या पंजाबी ने धूमधाम से पहला करवाचौथ सेलिब्रेट किया।
काम्या पंजाबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में काम्या घर की औरतों संग करवा चौथ की पूजा करती हुई दिखाई दे रही हैं। सामने आए वीडियो में काम्या रेड कलर की बनारसी साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आईं।

सामने आए इस वीडियो में काम्या पंजाबी लाल रंग की बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी वीडियो में काम्या व्रत तोड़ने के बाद पति के हाथों से पानी पीती नजर आ रही हैं। काम्या की ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन वीडियोज को काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो काम्या इन दिनों कलर्स टीवी के सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही हैं।

इसमें वह प्रीतो का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा भी वह कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा विवादित शोे 'बिग बाॅस' के सीजन 7, 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'मर्यादा-लेकिन कब तक' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।