'फिर ब्लड टेस्ट..शोएब की बात सुन भर आईं दीपिका कक्कड़ की आंखें, बोलीं-'मन में एक डर बैठ गया है

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Mar, 2026 11:03 AM

deepika kakkar s eyes filled with tears after hearing shoaib s words

'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। लिवर कैंसर से जूझने के बाद पिछले दिनोंं एक्ट्रेस को अचानक पेट में दर्द उठा था। जांच में पता चला कि उनके पेट में सिस्ट है, जिसे उन्होंने सर्जरी से निकलवा दिया था।...

मुंबई. 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। लिवर कैंसर से जूझने के बाद पिछले दिनोंं एक्ट्रेस को अचानक पेट में दर्द उठा था। जांच में पता चला कि उनके पेट में सिस्ट है, जिसे उन्होंने सर्जरी से निकलवा दिया था। हालांकि, सर्जरी करवाने के बाद भी उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हुई है। हाल ही में उनके पति व एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने नए ब्लॉग में दीपिका को उनके आने वाले ब्लड टेस्ट के बारे में बताते दिखे, जिसे सुनकर एक्ट्रेस काफी घबरा गईं।

 

शोएब इब्राहिम ने अपने नए ब्लॉग में दीपिका के ब्लड टेस्ट के बारे में बताया, जिसे सुन वह इमोशनल हो गईं। शोएब बताते हैं कि उन्होंने दीपिका के लिए एक नई डाइट और रूटीन बनाया है। इसी दौरान दीपिका उन्हें कोई रेसिपी ब्लॉग बनाने के बारे में कहती हैं, लेकिन शोएब ये कहते हुए उन्हें रेसिपी ब्लॉग बनाने से मना कर देते हैं कि लंबे समय तक खड़े रहना उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा। इसी बीच शोएब अपनी पत्नी को याद दिलाते हैं कि ईद के बाद उनके ब्लड टेस्ट होने हैं। यह सुनते ही दीपिका भावुक होकर रोने लग जाती हैं।


 

शोएब, दीपिका का हाल देखने के बाद कहते हैं, 'वैसे तो ये बहुत स्ट्रॉन्ग रहती हैं, लेकिन कभी-कभी ये सारी बातें... अब जब मैंने कहा ब्लड टेस्ट हैं तो ये सोचकर ही वो इमोशनल हो गई।' इस पर दीपिका रोते हुए कहती हैं- 'मन में एक डर बैठ गया है। सब कहते हैं, यकीन करो। हर समय दिल से यही दुआ निकलती है कि सब ठीक रहे, लेकिन हम सब जानते हैं कि जो होना होगा, वो होगा। कोई बात नहीं।'

लिवर कैंसर से जूझ चुकी हैं दीपिका
बता दें, दीपिका कक्कड़ ने पिछले साल मई में अपने स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझने का खुलासा किया था, जिसके बाद उनका ट्यूमर रिमूवल ऑपरेशन हुआ था। सर्जरी के बाद दीपिका ने टारगेटेड थेरिपी भी ली थी और इस बीमारी से निजात पाया था।
 
  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!