First Picture: चर्चा में है आकाश-श्लोका की बेटी की तस्वीरें, दादू मुकेश की गोद में घाघरा-चोली पहने बेहद प्यारी दिखीं 6 महीने की वेदा

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Nov, 2023 12:08 PM

akash ambani shloka mehta baby girl veda first picture

आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी, टिनसेलटाउन के 'आईटी' कपल्स में से एक है। कपल के दो प्यारे से बच्चे हैं, बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी और बेटी वेदा अंबानी। अंबानी खानदान के छोटे लाडले पृथ्वी की तो कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं लेकिन वेदा की...

मुंबई: आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी, टिनसेलटाउन के 'आईटी' कपल्स में से एक है। कपल के दो प्यारे से बच्चे हैं, बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी और बेटी वेदा अंबानी। अंबानी खानदान के छोटे लाडले पृथ्वी की तो कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं लेकिन वेदा की कोई झलक अब तक नहीं दिखी। इसी बीच वेदा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। इन तस्वीरों को अंबानी के एक फैन पेज ने शेयर किया है।

PunjabKesari

एक तस्वीर में हमें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी वेदा की स्पष्ट झलक मिली, जो अपने दादू मुकेश के साथ कुछ क्वालिटी टाइम का आनंद ले रही है। वेदा ग्रीन कपल की  पटोला-प्रिंटेड पारंपरिक आउटफिट में सबसे प्यारी लग रही थीं।

PunjabKesari

अंबानी खानदान की लाडली ने ग्रीन चोली के साथ रेड घाघरा पहने हुए थीं। जैसे ही तस्वीर ऑनलाइन शेयर की गई, कुछ ही समय में यह वायरल हो गई और वेदा की क्यूटनेस ने इंटरनेट पर धूम मचा दी।

PunjabKesari

9 मार्च 2019 में आकाश और श्लोका मेहता की धूमधाम से शादी हुई थी। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बॉलीवुड से लेकर देश-दुनिया की मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं।

PunjabKesari

आकाश और श्लोका पहली बार साल 2020 में बेटे पृथ्वी के माता-पिता बने थे। 2020 में 10 दिसंबर को मुकेश अंबानी के घर में पोते का जन्म हुआ था।  वहीं 31 मई 2023 को कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!