Oscars 2026 winners List: 'वन बैटल ऑफ्टर अनदर' का दबदबा, अकेले जीत लिए 6 अवॉर्ड, सिनर्स ने भी मारी बाजी

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Mar, 2026 10:05 AM

oscars 2026 winner one battle after another wins 6 awards sinners also triumphs

फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माने जाने वाले Academy Awards के 98वें संस्करण में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन खास तौर पर दो फिल्मों- वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)...

मुंबई. फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माने जाने वाले Academy Awards के 98वें संस्करण में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन खास तौर पर दो फिल्मों- वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another) और सिनर्स (Sinners) के बीच पुरस्कारों की दौड़ ने सभी का ध्यान खींचा।

दो फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला

निर्देशक Paul Thomas Anderson की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर इस साल ऑस्कर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म को कुल 13 श्रेणियों में नामांकन प्राप्त हुए थे। शानदार प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने इनमें से 6 पुरस्कार अपने नाम किए और इस साल के समारोह में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

 

दूसरी ओर, निर्देशक Ryan Coogler की फिल्म सिनर्स को 16 कैटेगरी में नामांकन मिला, जो इस वर्ष किसी भी फिल्म के लिए सबसे अधिक था। हालांकि इतने ज्यादा नॉमिनेशन मिलने के बावजूद यह फिल्म केवल 4 पुरस्कार ही जीत सकी। इसके बावजूद सिनर्स को समीक्षकों और दर्शकों से काफी सराहना मिली।
तो आइए इसी कड़ी में देखते हैं ऑस्कर 2026 के विनर्स की लिस्ट..
 
मुख्य भूमिका में बेस्ट एक्टर:
माइकल बी जॉर्डन (फिल्म: सिनर्स)
मुख्य भूमिका में बेस्ट एक्ट्रेस: जेसी बकली (फिल्म: हैमनेट)
बेस्ट निर्देशन: पॉल थॉमस एंडरसन (फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर)
बेस्ट सहायक एक्ट्रेस: एमी मैडिगन ('वेपन्स' के लिए)
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर (के पॉप डिमॉन हंटर)
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स (द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: केट हॉली ('फ्रेंकेंस्टीन' के लिए)
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग: माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल और क्लियोना फ्यूरी ('फ्रेंकेंस्टीन' के लिए)
बेस्ट कास्टिंग डायरेक्टर: कसंद्रा कुलुकुंडिस ('वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए)
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म: 'द सिंगर्स' और 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाईवा' (टाई)
बेस्ट सहायक एक्टर: शॉन पेन
बेस्ट मूल पटकथा (ओरिजिनल स्क्रीनप्ले): सिनर्स (लेखक: रयान कूगलर)
बेस्ट रूपांतरित पटकथा (एडेप्टेड स्क्रीनप्ले): वन बैटल आफ्टर अनदर (लेखक: पॉल थॉमस एंडरसन)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: फ्रेंकेंस्टीन (टमारा डेयरडेविल और शेन वेउओ)
बेस्ट विजुअल इफेक्ट: अवातार: फायर एंड ऐश 
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म: ऑल द एंप्टी रूम्स
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म: मिस्टर नोबडी अगेंस्टर पुतिन
बेस्ट स्कोर: सिनर्स
बेस्ट साउंड: एफ 1
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सिनर्स
बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म: सेंटीमेंटल वैल्यू
बेस्ट मूल गीत: गोल्डेन
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!