Tujhse Hai Raabta: 18 साल की रीमा सेन बनेंगी मां! जानें क्या है मामला

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Jul, 2021 12:39 PM

18 years old reem shaikh play pregnant lady role in tujhse hai raabta

एक्ट्रेस रीम शेख टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर चाइल्ड स्टार में से एक हैं।  रीम सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। रीम इन दिनों  टीवी शो तुझसे है राब्ता में कल्याणी मल्हार राणे की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 18 साल की छोटी सी उम्र...

मुंबई: एक्ट्रेस रीम शेख टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर चाइल्ड स्टार में से एक हैं।  रीम सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। रीम इन दिनों  टीवी शो तुझसे है राब्ता में कल्याणी मल्हार राणे की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 18 साल की छोटी सी उम्र में रीम एक मैरिड महिला का किरदार निभा हैं। वहीं अब खबर आ रही हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही शो में प्रेग्नेंट लेडी के किरदार में नजर आएंगी। 'तुझसे है राब्ता' की कहानी के मुताबिक अब सीरिलय में नया प्लॉट आने वाला है। इतनी कम उम्र में रीम शेख द्वारा इस रोल निभाए जाते हुए देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं।

PunjabKesari

वैसे अक्सर देखा गया है कि टीवी शोज में जब एक्ट्रेसेस को बच्चों की मां के रोल ऑफर होते हैं या कहानी इस मोड़ पर पहुंच जाती है तो वो शो से किनारा कर लेती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कम में उम्र ज्यादातर एक्ट्रेसेस मां का किरदार निभाने से कतराती हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या रीम शेख इस माइंड सेट को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगी या वो भी इस तरह का रोल करने से मना कर देंगी। 

PunjabKesari

ये हैं शो का अगला प्लाॅट

'तुझसे है राब्ता' के आने वाले एपिसोड में मल्हार अक्षय को ढूंढ लेता है लेकिन कल्याणी बेहोश हो जाएगी। फैमिली मेंबर्स उसके पास पहुंचते हैं और उसे घर ले आते हैं। जल्द ही, उन्हें पता चलता है कि कल्याणी प्रेग्नेंट हैं।

PunjabKesari

अनुप्रिया उसके पास आती है और वह उससे उसकी सेहत के बारे में पूछती है। अनुप्रिया, कल्याणी को उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा करती है जिससे कल्याणी बेहद खुश हो जाती है।

PunjabKesari

रीम के करियर की बात करें तो उन्होंने 6 साल की उम्र में नीर भरे तेरे नैना देवी से बाल कलाकार के रूप में की थी। तब से अब तक रीम शेख ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, दीया और बाती हम, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, तू आशिकी जैसे कई हिट शोज का हिस्सा रहीं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!