Bigg Boss: कीथ की एक्स वाइफ है काफी हॉट, खुद देख लीजिए तस्वीरें

Edited By Updated: 27 Nov, 2015 01:53 PM

keith sequeira ex wife samyukta

खबरों की मानें तो पूर्व मॉडल और वीडियो जॉकी (VJ) कीथ सेकुएरा 'बिग बॉस 9' में वापसी करने जा रहे हैं। करीब दो सप्ताह पहले कीथ को अपने छोटे भाई इआन की डेथ के चलते बिग 'बिग बॉस' का घर छोड़ना पड़ा था।

मुंबई: खबरों की मानें तो पूर्व मॉडल और वीडियो जॉकी (VJ) कीथ सेकुएरा 'बिग बॉस 9' में वापसी करने जा रहे हैं। करीब दो सप्ताह पहले कीथ को अपने छोटे भाई इआन की डेथ के चलते बिग 'बिग बॉस' का घर छोड़ना पड़ा था। 

वैसे, 'बिग बॉस' में आने के बाद कीथ काफी पॉपुलर हो गए हैं, लेकिन उनकी एक्स-वाइफ संयुक्ता के बारे में कम ही लोग जानते हैं। लेकिन आज हम कीथ की नहीं बल्कि इस उनकी एक्स वाइफ संयुक्ता के बारे में बता रहे हैं ।

कम ही लोग जानते होंगे कि संयुक्ता सिंह 90 के दशक में बॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 1994 की फिल्म 'सलामी' में अयूब खान के साथ काम किया था। 'चेहरा क्या देखते हो' गाने में उन्हें देखा जा सकता है।

संयुक्ता सिंह कीथ को उस समय डेट कर रही थीं, जब कीथ वीजे नहीं बने थे। दोनों ने साल 2005 में शादी की और करीब 6 साल साथ रहे। साल 2011 में कीथ का संयुक्ता से तलाक हो गया।

संयुक्ता सिंह बॉलीवुड के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी एक्टिव रही हैं। उन्होंने 'बिग बॉस' के घर से हाल ही में एविक्ट हुए एक्टर और होस्ट अमन वर्मा के साथ काम किया है। इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन थीं। संयुक्ता ने इसमें एक अडॉप्टेड गर्ल अंतरा का रोल किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!