Edited By Mehak, Updated: 24 Nov, 2025 02:07 PM

बॉलीवुड से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमार थे। धर्मेंद्र ने 1960 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था, और उनकी आखिरी फिल्म 'IKKIS' 25 दिसंबर को रिलीज...
बाॅलीवुड डेस्क : बॉलीवुड से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमार थे।
PTI के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण 31 अक्टूबर, 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए एडमिट कराया गया था। 10 नवंबर को उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी। बाद में उन्हें घर ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।
कितने करोड़ की दौलत के मालिक थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने 1960 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था, और उनकी आखिरी फिल्म 'IKKIS' 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अभिनय के साथ-साथ वे कई फिल्मों के निर्माता भी रहे और उन्होंने अच्छी-खासी संपत्ति बनाई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र की कुल नेट वर्थ लगभग 335 से 450 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।