अनुभवी अभिनेत्री, रंगकर्मी सुलभा देशपांडे का निधन

Edited By Updated: 04 Jun, 2016 09:28 PM

veteran actress theater sulabha deshpande died

रंगकर्मी और अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई स्थित उनके आवास पर आज निधन हो गया। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी।

मुंबई: रंगकर्मी और अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई स्थित उनके आवास पर आज निधन हो गया। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। वह 79 वर्ष की थीं। विजय तेंदुलकर जैसे प्रख्यात नाट्य लेखकों द्वारा लिखे नाटकों में अभियन करने वाली सुलभा ने कई मराठी और हिन्दी फिल्मों तथा टीवी सीरियलों में काम किया था।  

 
हिन्दी सिनेमा में उन्होंने भूमिका 1977 अरविन्द देसाई की अजीब दास्तान 1978, गमन 1978 में यादगार भूमिकाएं निभायी हैं। हाल के दिनों में वह गौरी शिन्दे निर्देशित फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में नजर आयी थीं।  वह तेंदुलकर, विजय मेहता और सत्यदेव दुबे के साथ प्रतिष्ठित मराठी थियेटर ग्रुप ‘रंगायन’ से भी जुड़ी रहीं। उन्होंने अपने पति अरविन्द देशपांडे के साथ 1971 में थियेटर ग्रुप ‘अविष्कार’ का गठन किया था। उनके पति का 1987 में देहांत हो चुका था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!