Just Married: पति-पत्नी बने बचपन के दोस्त वरुण-नताशा,एक-दूसरे का हाथ थाम कपल ने लिए सात फेरे

Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Jan, 2021 09:18 AM

varun dhawan natasha dalal wedding pictures

बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी को फैशन डिजाइनर नताशा दलाल संग शादी रचाई। मुंबई के अलीबाग के The Mansion House में कपल ने सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी को फैशन डिजाइनर नताशा दलाल संग शादी रचाई। मुंबई के अलीबाग के The Mansion House में कपल ने सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में दोनों मंडप में बैठे हैं। कपल के पीछे वरुण के माता-पिता करुणा धवन और डेविड धवन दिखाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari

वहीं दूसरी तस्वीर मेंदोनों एक दूसरे की हाथ पकड़कर सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो वरुण और नताशा ने शादी के दौरान मैचिंग आउटफिट्स पहने।

PunjabKesari

दोनों सिल्वर, गोल्डन और लाइट ब्लू मिक्स कलर के कपड़ों में नजर आए। वरुण शेरवानी तो नताशा लहंगे में दिखाई दीं।

PunjabKesari

शादी की तस्वीरें खुद वरुण ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर कर वरुण ने लिखा- प्यार अब ज़िंदगीभर के लिए ऑफिशियल हो गया। 

PunjabKesari

नताशा और वरुण की शादी में कोरोना के चलते चुनिंदा मेहमान ही पहुंच सके हैं। बॉलीवुड से भी केवल करण जौहर औऱ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा  ही शादी में शिरकत करते दिखाई दिए। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रिश्ते में वरुण के मामा लगते हैं। इसके साथ ही दोनों ने अपनी शादी में दोस्तों और बाकि मेहमानों के साथ खूब मस्ती की। 

PunjabKesari

वरुण ने नताशा से शादी करने के बाद फोटोग्राफर्स के सामने आकर उन्हें पो दिए जो नई-नवेली जोड़ी की एक झलक पाने के लिए बेकरार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण 2 फरवरी को अपने बॉलीवुड दोस्तों और करीबियों के लिए मुंबई में रिसेप्शन देंगे।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!