फैमिली के साथ वरुण धनव ने मनाया भतीजी नियारा का बर्थडे, शेयर की सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Jun, 2021 05:42 PM

varun dhawan celebrates niece naira birthday with family

फिल्मो में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर वरुण धवन बच्चों से बेहद लगाव रखते हैं। वह बच्चों की क्यूटनेस के आगे खुद को समर्पण कर देते हैं। वरुण धवन के घर में उनकी 3 साल की भतीजी नियारा है, जिसे वो बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में...

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्मो में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर वरुण धवन बच्चों से बेहद लगाव रखते हैं। वह बच्चों की क्यूटनेस के आगे खुद को समर्पण कर देते हैं। वरुण धवन के घर में उनकी 3 साल की भतीजी नियारा है, जिसे वो बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में उस नन्ही का बर्थडे था, जिसके सेलिब्रेशन में एक्टर बेहद खूब दिखे। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं।

 


बता दें, नियारा वरुण के भाई रोहित और जाह्नवी धवन की बेटी है। 31 मई को नियारा ने अपने बर्थडे के 3 साल पूरे किए। भतीजी के बर्थडे सेलिब्रेशन में वरुण आगे होकर उसके हाथों से केक कट करवाते दिखे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नियारा वरुण की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और उनके पापा रोहित उन्हें केक खिला रहे हैं। फोटोज में नियारा की दादी, दादा डेविड धवन, मां जाह्नवी और चाचा वरुण उनके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।


वरुण ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-घर। एक्टर का ये पोस्ट उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
काम की बात करें तो वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म भेड़िया है। हाल ही में एक्टर जिसकी शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में पूरी करके आए हैं।इस फिल्म में वरुण के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!