भारतीय गांव पर बनी इस फिल्म ने ऑस्कर में गाड़े थे झंडे, दुनियाभर की फिल्मों को छोड़ा था पीछे

Edited By Mehak, Updated: 01 Mar, 2025 05:18 PM

this film based on an indian village won the oscars

ऑस्कर 2025 की शुरुआत में सिर्फ एक दिन का वक्त बचा है। ये पॉपुलर अवॉर्ड शो 2 मार्च को अमेरिका में होगा, जबकि भारत में इसे 3 मार्च को सुबह 5:30 बजे देखा जा सकेगा। दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों को इस अवॉर्ड का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भारत की...

बाॅलीवुड तड़का : ऑस्कर 2025 की शुरुआत में सिर्फ एक दिन का वक्त बचा है। ये पॉपुलर अवॉर्ड शो 2 मार्च को अमेरिका में होगा, जबकि भारत में इसे 3 मार्च को सुबह 5:30 बजे देखा जा सकेगा। दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों को इस अवॉर्ड का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भारत की कोई फीचर फिल्म ऑस्कर में प्रतियोगिता नहीं कर रही है। भारत ने 'लापता लेडीज' फिल्म को आधिकारिक एंट्री के तौर पर भेजा था, लेकिन यह रेस से बाहर हो गई है। हालांकि, भारत की एक शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' अभी भी ऑस्कर के रेस में बनी हुई है।

PunjabKesari

पहले भी भारतीय शॉर्ट फिल्मों ने ऑस्कर में जबरदस्त पहचान बनाई है। साल 2019 में भारतीय गांव की कहानी पर बनी शॉर्ट फिल्म 'Period End Of Sentence' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म को ईरान की पहली महिला डायरेक्टर, रायका जैस्तोबाची ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी भारतीय गांव की कुछ लड़कियों पर आधारित थी, जो महावारी के दौरान गंदे कपड़ों का इस्तेमाल करने और समाज में उनके पीछे पड़ने वाली भावनाओं को लेकर थी। फिल्म ने दिखाया कि कैसे लड़कियों को पीरियड्स के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ती है या फिर उनका जीवन कठिन हो जाता है। यह शॉर्ट फिल्म साल 2018 में बनी थी और 2019 में इसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

PunjabKesari

अब इस साल भी भारत की शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए प्रतियोगिता में है, और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भारत को इस बार भी अवॉर्ड मिल सकता है।

ऑस्कर अवॉर्ड्स की सेरेमनी 2 मार्च को शाम 7 बजे (अमेरिका समय) शुरू होगी और भारत में इसे 3 मार्च को सुबह 5:30 बजे देखा जा सकेगा। इस बार भारत की कोई फीचर फिल्म नॉमिनेट नहीं हुई है, लेकिन शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' का नाम अभी भी रेस में है। अब यह देखना होगा कि इस साल के अवॉर्ड्स में कौन सा कलाकार या फिल्म जीत पाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!