Edited By Mehak, Updated: 28 Mar, 2025 06:44 PM

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है। इसी बीच, सलमान खान को एक खास घड़ी पहने हुए देखा गया, जो राम मंदिर से संबंधित थी। इस घड़ी को लेकर सोशल...
बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है। इसी बीच, सलमान खान को एक खास घड़ी पहने हुए देखा गया, जो राम मंदिर से संबंधित थी। इस घड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद उठ गया है और कई लोग सलमान पर नाराजगी जता रहे हैं।
केआरके ने किया सलमान पर हमला
फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) ने इस पर अपनी नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया, 'मुस्लिमों को ईद पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' देखने और ईदी देने की मुबारकबाद। वे राम जन्मभूमि एडिशन की जियोनिस्ट घड़ी पहनकर मुस्लिमों का मजाक उड़ा रहे हैं। उनके सभी मुस्लिम फैंस को बेशर्म कहा।'
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दी सलमान को नसीहत
इसी विवाद को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना रजवी ने कहा, 'इस्लाम में किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करना हराम है। यह एक पाप है। सलमान खान अगर इस तरह की घड़ी पहन रहे हैं, तो वह इस्लामिक कानून के खिलाफ जा रहे हैं।' उन्होंने सलमान को नसीहत दी कि वे अपनी इस घड़ी को उतार दें और ऐसा प्रचार करने से बचें। उनका कहना था कि शरिया के अनुसार, यह एक अपराध माना जाता है।
फिल्म "सिकंदर" की कास्ट और डिटेल्स
सलमान खान की फिल्म "सिकंदर" में उनके अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन ए आर मुर्गदास ने किया है और यह ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।