सनी देओल ने सलमान खान को फिल्म 'सिकंदर' के लिए दी शुभकामनाएं, पोस्ट शेयर कर बोले-चक दे फट्टे!

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Mar, 2025 04:47 PM

sunny deol wishes salman khan all the best for the film sikandar

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ आज 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस में भाईजान की इस फिल्म को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, फिल्म की टीम और सलमान को सिकंदर के लिए खूब शुभकामनाएं और लोगों का प्यार मिल रहा है। इसी...

मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ आज 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस में भाईजान की इस फिल्म को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, फिल्म की टीम और सलमान को सिकंदर के लिए खूब शुभकामनाएं और लोगों का प्यार मिल रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल ने दबंग स्टार सलमान खान को उनकी फिल्म सिकंदर के लिए शुभकामनाएं दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

सनी देओल ने  रविवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘सिकंदर’ का एक जबरदस्त पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, मेरे प्यारे सलमान…सिकंदर की रिलीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं…चक दे फट्टे!

 

बता दें, सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।


वहीं, सिकंदर की बात करें तो इसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!