अगर यही बात अपनी मां या बेटी... आदर जैन के 'टाइमपास' कमेंट पर भड़कीं तारा सुतारिया की मां! एक पोस्ट से ठिकाने लगाई अक्ल

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Feb, 2025 09:01 AM

tara sutaria mom shares strong note after aadar jain time pass comment

राज कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे आदर जैन ने हाल ही अलेखा आडवाणी से शादी की। अलेखा से पहले वह एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे और उनसे शादी होने वाली थी लेकिन कुछ सालों की डेटिंग के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद आदर ने तारा...

मुंबई: राज कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे आदर जैन ने हाल ही अलेखा आडवाणी से शादी की। अलेखा से पहले वह एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे और उनसे शादी होने वाली थी लेकिन कुछ सालों की डेटिंग के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद आदर ने तारा सुतारिया की दोस्त अलेखा को डेट किया। वहीं 21 फरवरी को उनसे शादी की।

PunjabKesari

 

शादी के दिन आदर ने अलेखा के लिए अपना प्यार जताते हुए अपने पिछले रिलेशनशिप को 'टाइमपास' बताया था।आदर जैन ने कहा था कि वह तो हमेशा से अलेखा से ही प्यार करते थे और पिछले चार साल से टाइमपास कर रहे थे। आदर के इस टाइमपास वाले बयान को हर किसी ने तारा सुतारिया से जोड़ा था।

PunjabKesari

 

वहीं अब आदर जैन के इसी कमेंट पर तारा सुतारिया की मां भड़क गईं।  उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर आदर जैन के सिर से  ढाई बोतल का नशा उतारा। उन्होंने आदर जैन का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा।तारा सुतारिया की मां ने सवाल पूछा कि क्या कोई ये बात अपनी मां या बेटी से कह पाएगा?

PunjabKesari

तारा सुतारिया की मां ने जो पोस्ट शेयर किया उसमें लिखा है-'अगर आपका बॉयफ्रेंड या पति कभी भी आपसे कुछ असम्मानजनक या अपमानजनक कहता है तो उससे कहें कि वह इसे एक पेपर पर लिख ले। अपनी कार में बैठे ड्राइव करके जाए और उसे अपनी मां को दे दे...या बस अपनी बेटी को दे दे। अगर वह यही बात अपनी मां से नहीं कह सकता या नहीं चाहता कि कोई दूसरा आदमी यह बात उसकी बेटी से कहे तो उसे यह बात आपसे नहीं कहनी चाहिए।'

PunjabKesari

बता दें कि आदर जैन और तारा सुतारिया ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। जिस तरह से ये दोनों मीडिया में स्पॉट होते थे उसे देखकर लगता था कि ये जल्द ही शादी करेंगे लेकिन इसका एकदम उल्टा हुआ। तारा और आदर का रिश्ता अचानक ही टूट गया।

PunjabKesari

आदर जैन ने तारा सुतारिया को क्यों छोड़ा इसकी वजह अभी तक किसी को नहीं पता है। यहां तक कि इंडस्ट्री के दोस्त भी इस बात से हैरान हैं कि इनके ब्रेकअप की वजह आज तक सामने नहीं आई है। लोगों को ये बात भी हैरान कर रही है कि आदर ने तारा की ही पक्की दोस्त आलेखा संग घर बसाया है। किसी को नहीं पता है कि आलेखा और आदर का रिश्ता कब शुरू हुआ था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!