Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Jun, 2025 11:43 AM

शुक्रवार के दिन सपनों की नगरी मुंबई में कई सेलेब्स को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। इस दौरान किसी का ग्लैमरस लुक देखने को मिला तो किसी ने अपने सिंपल अंदाज से हर किसी का दिल जीत ले गया।
मुंबई: शुक्रवार के दिन सपनों की नगरी मुंबई में कई सेलेब्स को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। इस दौरान किसी का ग्लैमरस लुक देखने को मिला तो किसी ने अपने सिंपल अंदाज से हर किसी का दिल जीत ले गया। आप भी डालिए इनके लुक पर एक नजर....
सोनाली बेंद्रे
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को पैपराजी ने शुक्रवार के दिन एक सैलून के बाहर स्पॉट किया। इस दौरान एक्ट्रेस एकदम सिंपल लुक में नजर आई।

शहनाज गिल
एक्ट्रेस शहनाज गिल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। उन्होंने पैप्स को कई अलग-अलग पोज दिए। एयरपोर्ट पर शहनाज गिल व्हाइट शर्ट संग ब्लू जींस पहने हुए नजर आई।

एक्ट्रेस ने खुले बाल और चश्मे के साथ लुक पूरा किया।

हिना खान
एक्ट्रेस हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ शूटिंग पर स्पॉट हुई। इस दौरान वो पिंक आउटफिट में बेहद प्यार लग रही थी। वहीं राॅकी राॅयल ब्लू आउटफिट में हैंडसम लगे।

तारा सुतारिया-एपी ढिल्लों
एक्ट्रेस तारा सुतारिया को पैपराजी ने सिंगर एपी ढिल्लों के साथ अपने कैमरे में कैद किया। तारा सुतारिया इस दौरान एकदम ग्लैमरस लुक में दिखी। उन्होंने ग्रे शेड की ब्लेजर वाली ड्रेस पहनी थी। शॉर्ट हेयर और आंखों पर चश्मा एक्ट्रेस के लुक में परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं एपी ढिल्लों कूल लुक में दिखे।
