वेडिंग एनिवर्सरी पर प्रियंका पर कोजी हुए पति निक जोनस, शेयर की लेडीलव की बेहद ग्लैमरस तस्वीर

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Dec, 2025 12:07 PM

husband nick jonas gets cozy with priyanka chopra on their wedding anniversary

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शाही अंदाज में शादी रचाई थी। अब कपल की शादी को पूरे 7 साल हो चुके हैं। आज अपनी सातवीं वेडिंग एनिवर्सरी...

मुंबई. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शाही अंदाज में शादी रचाई थी। अब कपल की शादी को पूरे 7 साल हो चुके हैं। आज अपनी सातवीं वेडिंग एनिवर्सरी पर निक का दिल प्रियंका के लिए प्यार से भरा हुआ है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी लेडीलव के लिए खास पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
 PunjabKesari


निक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका की एक बेहद हॉट फोटो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस समंदर किनारे रेत पर लेटी नजर आ रही हैं। उनकी बैक कैमरे की ओर है और लुक बेहद ग्लैमरस है। इस फोटो के साथ निक ने लिखा- ''मेरी ड्रीम गर्ल से शादी को 7 साल हो गए।"

PunjabKesari

 

उनके इस पोस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रियंका उनके लिए सिर्फ लाइफ पार्टनर ही नहीं, बल्कि एक बेस्ट फ्रेंड और प्रेरणा भी हैं।

PunjabKesari

 

कैसे शुरू हुई प्रियंका और निक की लव स्टोरी?

प्रियंका और निक की पहली बातचीत सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी। निक जोनस ने ट्विटर (अब X) पर प्रियंका को पहली बार मैसेज किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई। 2017 की वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में दोनों पहली बार आमने-सामने मिले, उसी साल मेट गाला में दोनों ने साथ में रेड कार्पेट वॉक किया, जिससे डेटिंग की खबरें तेज हो गईं। साल 2018 में निक ने प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में घुटनों के बल बैठकर शादी का प्रस्ताव रखा और फिर उसी साल शादी रचाकर दोनों पति-पत्नी बन गए।

इसके बाद जनवरी 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया, जो आज दोनों की दुनिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!