Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Jun, 2025 12:05 PM

हाँ, यह सच है कि मौत कब आएगी, यह किसी को नहीं पता। यह जीवन का एक अटल सत्य है, और इसका समय किसी के लिए भी अनिश्चित है। ये जब भी आती है ऐसे आती है जिसकी कभी किसी ने उम्मीद नहीं की होती। ऐसा ही कुछ करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के साथ हुआ। पोलो...
मुंबई: हाँ, यह सच है कि मौत कब आएगी, यह किसी को नहीं पता। यह जीवन का एक अटल सत्य है, और इसका समय किसी के लिए भी अनिश्चित है। ये जब भी आती है ऐसे आती है जिसकी कभी किसी ने उम्मीद नहीं की होती। ऐसा ही कुछ करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के साथ हुआ।
पोलो खेलते हुए मधुमक्खी के उनके मुंह में चली गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बस फिर क्या था उनका निधन हो गया। मौत से पहले संजय कपूर ने भविष्य के लिए अपने नजरिए के बारे में बात की थी। अपनी मृत्यु से ठीक तीन महीने पहले संजय कपूर ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि उन्होंने परिवार, वैल्यूज और एकता पर ध्यान देते हुए आगे के 10 साल की प्लानिंग कर ली है। उन्हें उम्मीद थी कि उनके लोग और परिवार उनके जाने के लंबे समय बाद भी एक-दूसरे का सपोर्ट करेंगे और ख्याल रखेंगे।

संजय कपूर ने उन वैल्यूज के बारे में बात की जिन्होंने उनके जीवन का मार्गदर्शन किया। उन्होंने एक परिवार के भीतर विश्वास, सम्मान और एकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी पेरेंटिंग और भगवद गीता पर साप्ताहिक कोचिंग सेशन ले रहे थे। संजय कपूर ने अपने बच्चों के लिए एकजुटता और आपसी सम्मान से बड़े होने की इच्छा पर भी बात की थी।

उन्होंने आगे कहा कि एक मजबूत, एकजुट परिवार का निर्माण करना उनके लिए जरूरी था खासकर इसलिए क्योंकि वे एक ज्वॉइंट फैमिली से आते हैं। चुनौतियों को मानते हुए संजय कपूर ने कहा कि वह भाग्यशाली महसूस करते हैं कि उनके घर में सभी लोग प्यार और समझ के साथ मिलकर काम करते हैं कुछ ऐसा जो उन्हें उम्मीद है कि उनके और उनकी पत्नी के बाद भी जारी रहेगा। संजय कपूर ने शेयर किया कि उन्होंने अक्टूबर में एक 10-वर्षीय योजना तैयार की थी जो लक्ष्यों पर नहीं बल्कि प्राथमिकताओं पर केंद्रित थी।

संजय कपूर एक शौकीन पोलो खिलाड़ी थे। इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान गलती से मधुमक्खी निगलने के बाद 13 जून को उनका दुखद निधन हो गया, जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक आया। उनका पार्थिव शरीर भारत वापस लाया गया और उनका अंतिम संस्कार नई दिल्ली में किया गया। इस दौरान उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर, उनके बच्चे समारा और कियान, उनकी बहन करीना कपूर और बहनोई सैफ अली खान भी मौजूद थे।