Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Jun, 2025 10:10 AM

कपूर खानदान की बेटी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेस टायकून संजय कपूर का 53 साल की उम्र में गुरुवार को यूके में पोलो खेलते समय निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी मौके पर ही...
मुंबई: कपूर खानदान की बेटी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेस टायकून संजय कपूर का 53 साल की उम्र में गुरुवार को यूके में पोलो खेलते समय निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी मौके पर ही मौत हो गई लेकिन क्या आप जानते हैं कि करिश्मा और संजय कपूर की शादी काफी तनाव भरी रही थी। करिश्मा ने संजय से लव मैरिज की थी, लेकिन ये सफल नहीं हो पाई। शादी के 5-6 साल बाद ही दोनों के बीच दूरियां आने लगी। कुछ समय बाद ही कपल ने तलाक ले लिया था।
शादी के 17 साल बाद एक इंटरव्यू में करिश्मा ने अपनी जिंदगी का ऐसा राज खोला था जिस सुन हर कोई सुन रह गया था। करिश्मा ने बताया था-'जब हम अपने हनीमून पर थे, तब संजय नेअपने दोस्तों के साथ मेरी कीमत लगाई थी। उन्होंने मुझे अपने दोस्तों के साथ एक रात बिताने के लिए कहा। जब मैं नहीं मानी तब संजय ने उन्हें बहुत मारा।

ससुराल में करिश्मा के साथ उनकी सास का व्यवहार अच्छा नहीं था। वे बात-बात पर करिश्मा पर हाथ उठा देती थी। इतना ही नहीं संजय अपने भाई को पत्नी करिश्मा पर नजर रखने के लिए कहते थे। करिश्मा ने इंटरव्यू में बताया कि संजय छोटी-छोटी बात पर हाईपर हो जाते थे और मारपीट करने लगते थे।

करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर, 2003 को अपने घर, कृष्णा राज बंगला, मुंबई में एक पारंपरिक सिख वेडिंग में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी. इस जोड़ी के दो बच्चे हैं समायरा और एक बेटा कियान। साल 2014 में संजय और करिश्मा ने अलग होने का फैसला किया और आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी हालांकि, 2015 में उन्होंने अपनी सहमति वापस लेने के लिए अर्जी दाखिल की और फिर उनका तलाक हाई-प्रोफाइल केस बन गया। करिश्मा ने संजय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया था. जिसके चलते मुंबई पुलिस ने संजय को समन भेजा था। ये सभी आरोप तब शुरू हुए जब करिश्मा ने दावा किया कि संजय उनकी आर्थिक मदद करने के लिए तैयार नहीं हैं इसलिए उन्होंने अपनी सहमति वापस ले ली और मीडिया में भद्दे आरोप लगाने शुरू कर दिए। आखिरकार, 2016 में, लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने करिश्मा और संजय को तलाक दे दिया।