'लोगों की भविष्यवाणी सच होती दिख रही..कॉन्सर्ट से पहले सोनू निगम के आड़े आई ये मुसीबत, बोले- ये साल मेडिकल इशू से भरा..

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Feb, 2025 03:18 PM

sonu nigam faced this problem before the concert

अपनी सिंगिंग के साथ ही सिंगर सोनू निगम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर खुद से जुड़े अपडेट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों सिंगर बैकपेन की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉन्सर्ट से ठीक पहले ही उनके शरीर...

मुंबई. अपनी सिंगिंग के साथ ही सिंगर सोनू निगम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर खुद से जुड़े अपडेट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों सिंगर बैकपेन की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉन्सर्ट से ठीक पहले ही उनके शरीर पर ये कमर दर्द उठ गया है। ऐसे में सोनू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस के साथ अपना दर्द शेयर किया है।

PunjabKesari


सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ लोगों ने इस साल के लिए भविष्यवाणी की थी कि ये साल दुर्घटनाओं और मेडिकल इशूश से भरा रहेगा। अब लग रहा है कि उनकी भविष्यवाणी सच होती दिख रही है। इस हालत में मुझे आज पुणे की स्टेज पर जाना होगा। लोगों को ये काफी आसान लगता है लेकिन शोबिज की दुनिया काफी मुश्किलों से भरी है। मां सरस्वती आज मुझे सहारा दें।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

शेयर किए वीडियो में सोनू निगम जिम में समय बिताते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वो मसाज भी ले रहे हैं। सिंगर ने मसाज के बाद पुणे में अपना म्यूजिकल कॉन्सर्ट भी किया है। इस दौरान वह थोड़े ठीक लगे।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashima Jain (@ashima_ava_)


अपनी सिंगिंग और सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा सोनू निगम अपनी बेबाक टिप्पणियों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पद्म पुरस्कारों को लेकर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!