प्यार, धोखा और फिर पति का कत्ल...बिपाशा-जाॅन की फिल्म से मेल खाती है सोनम रघुवंशी कांड की कहानी

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Jun, 2025 01:52 PM

sonam raghuvanshi honeymoon raja murder case match bipasha john jism

इंदौर की न्यूली मैरिड सोनम रघुवंशी पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है। कपल ने 11 मई को शादी की थी। वहीं 20 मई को दोनो हनीमून पर शिलॉन्ग के लिए रवाना हो गए थे। इसके बाद राजा की लाश मिली और सोनम का कुछ पता नहीं चला। वहीं सोनम को रविवार 8 जून...

मुंबई: इंदौर की न्यूली मैरिड सोनम रघुवंशी पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है। कपल ने 11 मई को शादी की थी। वहीं 20 मई को दोनो हनीमून पर शिलॉन्ग के लिए रवाना हो गए थे। इसके बाद राजा की लाश मिली और सोनम का कुछ पता नहीं चला। वहीं सोनम को रविवार 8 जून को देर रात से सोमवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच गाजीपुर के काशी ढाबे पर पाया गया, जिसके बाद उसे सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि ये सोनम बेवफा निकली और इसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। वहीं सोनम रघुवंशी की धोखा और कत्ल की कहानी सुन अब हर कोई सन्न रह गया है। इस केस से मेल खाती बॉलीवुड में भी एक फिल्म बन चुकी है जिसमें पत्नी अपने पति को धोखा देती और फिर उसके कत्ल की साजिश रचती है।चलिए जानते हैं आखिर ये फिल्म कौन सी है?

PunjabKesari

इस फिल्म का नाम है जिस्म जो साल 2003 में आई थी। इसके निर्देशन और एडिटिंग की कमान अमित सक्सेना ने संभाली थी और महेश भट्ट ने इसे लिखा था जबकि पूजा भट्ट और सुजीत कुमार सिंह ने फिश आई नेटवर्क [पी] लिमिटेड और श्रेया क्रिएशंस के बैनर तले इसका निर्माण किया था।फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ बिपाशा बसु लीड रोल प्ले किया था।

PunjabKesari

जिस्म में जॉन अब्राहम ने कबीर लाल का किरदार निभाया था जो वकील होता है। उसकी गोवा में सोनिया खन्ना (बिपाशा बसु) से मुलाकात होती है। सोनिया एक अमीर बिजनेसमैन की खूबसूरत पत्नी है। सोनिया अपने पति से तंग आ चुकी है और उसकी प्रॉपर्टी हासिल करना चाहती है। इसके लिए वो कबीर को अपने प्यार के जाल में फंसाती है फिर वो कबीर को अपने पति के कत्ल की साजिश में शामिल कर लेती है। प्यार में अंधा कबीर सोनिया की खातिर उसके पति का मर्डर कर देता है। लेकिन कहानी तब मोड़ लेती है जब कबीर को पता चलता है कि सोनिया ने उसे धोखा दिया है और उसने उसे सिर्फ एक मोहरे तौर पर इस्तेमाल किया था। धोखे, जुनून और विश्वासघात से भरी यह थ्रिलर कहानी सस्पेंस और ड्रामे से भरपूर है।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!