गुरु बैरी जॉन को पद्मश्री सम्मान मिलने पर मनोज बाजपेयी ने जताई खुशी, कहा-आज जो कुछ भी मैं हूं, उसकी बुनियाद

Edited By suman prajapati, Updated: 28 May, 2025 10:17 PM

manoj bajpayee expressed happiness on guru barry john getting padma shri award

. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर मनोज बाजपेयी इस वक्त बेहद खुश हैं, क्योंकि एक्टर के गुरु बैरी गॉडफ्रे जॉन को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एक्टर ने गुरु को यह अचीवमेंट मिलने पर अपनी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

मुंबई. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर मनोज बाजपेयी इस वक्त बेहद खुश हैं, क्योंकि एक्टर के गुरु बैरी गॉडफ्रे जॉन को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एक्टर ने गुरु को यह अचीवमेंट मिलने पर अपनी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। 

PunjabKesari

 

मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बैरी जॉन को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करती दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ मनोज ने एक अत्यंत भावुक और आदरभरा कैप्शन लिखा: “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरु: साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥”
“मेरे गुरु, बैरी जॉन — मेरे मार्गदर्शक प्रकाश। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मुझमें कला की क्षमता देखी। उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया, जिम्मेदारियां सौंपीं, और मेरे सफर को आकार दिया। आज जो कुछ भी मैं हूं, उसकी बुनियाद उनके अटूट भरोसे पर टिकी है। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित होते देखना मेरे लिए गर्व और कृतज्ञता का क्षण है। यह सम्मान वास्तव में उनके योग्य है।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

इस पोस्ट पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और बैरी जॉन के योगदान की जमकर सराहना हो रही है।

कौन हैं बैरी गॉडफ्रे जॉन?
बैरी जॉन का जन्म ब्रिटेन में हुआ था, लेकिन उनका करियर और योगदान मुख्यतः भारत में रहा है। वे भारतीय रंगमंच, फिल्म शिक्षा और परफॉर्मिंग आर्ट्स में एक बेहद प्रतिष्ठित नाम हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!