लाल साड़ी, मंगलसूत्र, सिंदूर..पहले करवा चौथ पर दुल्हन सी सजीं सोनाक्षी सिन्हा, मिस्टर हसबैंड जहीर के लिए मांगी लंबी उम्र की दुआ

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Oct, 2024 10:45 AM

sonakshi share her first karwa chauth photos prayed for long life for zaheer

20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की खूब धूम देखने को मिली। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का ये पहला करवा चौथ था। ऐसे में अपने पहले करवा चौथ पर लाल जोड़े में तैयार होकर एक्ट्रेस ने पति जहीर...

बॉलीवुड तड़का टीम. 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की खूब धूम देखने को मिली। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का ये पहला करवा चौथ था। ऐसे में अपने पहले करवा चौथ पर लाल जोड़े में तैयार होकर एक्ट्रेस ने पति जहीर इकबाल के लिए प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Preview

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवा चौथ लुक की तस्वीरें शेयर की हैं।

 

Preview

इन तस्वीरों में वह लाल साड़ी, माथे पर बिंदी,मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Preview

इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा- आपकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हूं, आज और हर रोज, हैप्पी करवा चौथ मिस्टर हसबैंड जहीर इकबाल। प्यार की ये निशानी, मेरा @bvlgari मंगलसूत्र सौतोइर नेकलेस, हमारे प्यार की निशानी रहे।

 

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। शादी से पहले कपल ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!