Karwa Chauth 2024: सोनाक्षी से लेकर रकुल तक रखेंगी पहला करवाचौथ, पति की लंबी आयु के लिए रहेंगी भूखी प्यासी

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Oct, 2024 04:07 PM

from sonakshi to rakul preet will keep their first karwa chauth

देश में हर साल करवाचौथ का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 20 अक्टूबर को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई एक्ट्रेसेस हैं, जो शादी के बाद पहली बार अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इस व्रत को महज अब 3...

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में हर साल करवाचौथ का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 20 अक्टूबर को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई एक्ट्रेसेस हैं, जो शादी के बाद पहली बार अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इस व्रत को महज अब 3 दिन बचे हैं और एक्ट्रेसेस अपने पति के लिए पहला करवाचौथ रखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। तो आइए इस पैकेज में जानते हैं, कौनसी एक्ट्रेसेस हैं जिनका इस बार पहला करवाचौथ होगा..


सोनाक्षी सिन्हा
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। कपल ने धूमधाम से शादी न रचाकर बाद में इंडस्ट्री के दोस्तों को ग्रैंड वेडिंग पार्टी दी थी। शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर हर फेस्टिवल को धूमधाम से मनाते नजर आते हैं और ये एक्ट्रेस का पहला करवा चौथ होगा, जिस दिन वो जहीर की लंबी आयु के लिए भूखी प्यासी रहेंगी।

 


रकुल प्रीत सिंह 
 
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने 21 फरवरी को जैकी भगनानी संग शादी रचाई थी। ऐसे में यह भी अपना पहला करवा चौथ मनाने की तैयारी में हैं।

 


कृति खरबंदा
एक्ट्रेस कृति खरबंदा 15 मार्च, 2024 को पुलकित सम्राट संग शादी करने के बाद अब अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

 


अदिति राव हैदरी 
एक्टर सिद्धार्थ और हीरामंडी स्टार अदिति राव हैदरी ने हाल ही में 16 सितंबर, 2024 को शादी की है, ऐसे में इस कपल का भी यह पहला करवा चौथ होगा।


आरती सिंह
एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल 2024 को दीपक चौहान संग शादी रचाई थी, ऐसे में वह भी अपना पहला करवा चौथ रखने की तैयारी में है।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!