शिल्पा शेट्टी ने शेयर की अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की झलक, छलनी में किए अपने 'चांद' राज कुंद्रा के दीदार

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Oct, 2024 11:17 AM

shilpa shetty shares glimpse of her karwa chauth celebration

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं और सारा दिन भूखी प्यासी रहकर अपने पति राज कुंद्रा की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगती है। इस बार भी उन्होंने राज के करवा चौथ का व्रत रखा और इसकी कथा व पूजा की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं और सारा दिन भूखी प्यासी रहकर अपने पति राज कुंद्रा की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगती है। इस बार भी उन्होंने राज के करवा चौथ का व्रत रखा और इसकी कथा व पूजा की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। 


दरअसल, शिल्पा शेट्टी हर बार अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के घर कथा सुनने जाती हैं। इस बार भी उन्होंने सुनीता का घर में करवा चौथ की व्रत कथा सुनी, जिसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपनी बाकी सहेलियों के साथ करवा चौथ की कथा आरती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो रेड साड़ी में बेहद ही सुंदर लग रही हैं। नाक में नथ, गले में नेकलेस और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। 


View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने रात को पति राज कुंद्रा की आरती और चांद के दीदार का भी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के छलनी में दीदार करती नजर आती हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे की प्यारी स्माइल देखते ही बन रही है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आखिरी बार रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय संग नजर आई थीं। शिल्पा अब संजय दत्त के साथ केडी द डेविल में नजर आएंगी।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!